[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पलामू सड़क किनारे पेशाब करना पड़ा भारी, ससुराल आए युवक को बाइक ने मारी टक्कर, हो गई मौत

सड़क किनारे पेशाब करना पड़ा भारी, ससुराल आए युवक को बाइक ने मारी टक्कर, हो गई मौत

0
सड़क किनारे पेशाब करना पड़ा भारी, ससुराल आए युवक को बाइक ने मारी टक्कर, हो गई मौत
एआई जेनरेटेड प्रतीकात्मक स्केच.

पलामू से चंद्रशेखर सिंह की रिपोर्ट

Palamu News: झारखंड के पलामू जिले में ससुराल गए एक यूवक को सड़क के किनारे पेशाब करना भारी पड़ गया. पेशाब करने के दौरान युवक को पीछे से बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई. मामला जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र का है. मृतक की पहचान मोहम्मदगंज निवासी 26 वर्षीय सूरज सोनी के रूप में हुई है. वे अपनी ससुराल आए हुए थे और इसी दौरान यह हादसा हो गया.

कैसे हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, मोहम्मदगंज निवासी सूरज सोनी पांकी-मेदिनीनगर मार्ग पर प्रखंड कार्यालय के पास अपनी कार खड़ी कर सड़क किनारे पेशाब करने जा रहे थे. इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सूरज सोनी गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

तीन युवक भी घायल, एक नाबालिग शामिल

इस हादसे में बाइक पर सवार तीन युवक भी घायल हो गए. घायलों में 19 वर्षीय आकाश कुमार, 16 वर्षीय राहुल कुमार और राहुल भुईयां शामिल हैं. ये सभी चैनपुर थाना क्षेत्र के अकडाही मोहल्ला के रहने वाले बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि बाइक पर एक नाबालिग भी सवार था. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

घटना के बाद सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नीलांबर-पीतांबरपुर में भर्ती कराया गया. वहां डॉक्टरों ने सूरज सोनी की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच रेफर कर दिया. लेकिन, जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वहीं, बाइक सवार युवकों का इलाज फिलहाल सीएचसी में ही चल रहा है.

एक साल पहले ही हुई थी शादी

मृतक सूरज सोनी की शादी करीब एक साल पहले ही लेस्लीगंज निवासी नंदकिशोर सोनी की बेटी से हुई थी. वह एक दिन पहले ही अपनी ससुराल आया था. बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम वह ससुराल आए हुए थे और इसी दौरान यह हादसा हो गया. इस घटना ने एक खुशहाल परिवार को पल भर में उजाड़ दिया.

इसे भी पढ़ें: सरकारी ठेके के लिए हजारीबाग में कोहराम, विभागों की टेंडर प्रक्रिया पर ठेकेदारों का हल्ला

परिजनों में मचा कोहराम

घटना की खबर मिलते ही ससुराल और गांव में मातम पसर गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पत्नी और परिजन दहाड़ मारकर रो रहे हैं, जिससे पूरे इलाके का माहौल गमगीन हो गया है. स्थानीय लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं और इसे बेहद दुखद बता रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: झारखंड में डीजे बजेगा और हर हाल में बजेगा, विधानसभा में बोले इरफान अंसारी

Previous article बेटों के लिए चुनें भगवान कृष्ण और शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, हर कोई पूछेगा मतलब
Next article मां शैलपुत्री को लगाएं खास भोग, बनाएं टेस्टी राजगिरे का हलवा घर पर
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel