[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पलामू पलामू के हैदरनगर में आतिशबाजी के दौरान युवक झुलसा, हालत गंभीर

पलामू के हैदरनगर में आतिशबाजी के दौरान युवक झुलसा, हालत गंभीर

0
पलामू के हैदरनगर में आतिशबाजी के दौरान युवक झुलसा, हालत गंभीर
पलामू का एमएमसीएच अस्पताल, जहां युवक को गंभीर हालत में रेफर किया गया.

पलामू से चंद्रशेखर की रिपोर्ट

Palamu News: झारखंड के पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र में होली के बाद मनायी जाने वाली बुढ़वा होली के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया. आतिशबाजी दिखाने के दौरान एक युवक अचानक आग की चपेट में आ गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया. घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई. घायल युवक की हालत गंभीर बतायी जा रही है और उसका इलाज जारी है.

कबरा कला गांव में हुआ हादसा

यह घटना हैदरनगर थाना क्षेत्र के कबरा कला गांव की है. गांव निवासी मनोज राम के 24 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार होली के दूसरे दिन आयोजित कार्यक्रम में आतिशबाजी का प्रदर्शन कर रहा था. ग्रामीणों के अनुसार गांव में बुढ़वा होली के मौके पर लोग पारंपरिक तरीके से जश्न मना रहे थे. इसी दौरान संदीप लोगों को आग से जुड़ी आतिशबाजी का प्रदर्शन दिखा रहा था. लेकिन प्रदर्शन के दौरान अचानक हादसा हो गया.

ज्वलनशील तेल से दिखा रहा था आग का करतब

पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामप्रवेश सिंह ने बताया कि गुरुवार देर शाम संदीप कुमार अपने मुंह में ज्वलनशील तेल लेकर फूंक मारकर आग की आतिशबाजी दिखा रहा था. इस दौरान वह कई बार तेल को मुंह से बाहर फेंकते हुए आग का करतब दिखा रहा था. लेकिन इसी क्रम में धीरे-धीरे तेल उसके मुंह से टपककर नीचे गिरने लगा. तेल उसके चेहरे के नीचे और सीने के हिस्से पर फैल गया. जैसे ही उसने फिर से आग का करतब दिखाने की कोशिश की, अचानक आग की लपटें उसके चेहरे को अपनी चपेट में ले लीं.

देखते ही देखते आग की लपटें सीने तक पहुंचीं

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगते ही संदीप के चेहरे से लेकर सीने तक आग की लपटें फैल गईं. कुछ ही क्षण में वह बुरी तरह झुलस गया. यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोग घबरा गए और तुरंत उसे बचाने के प्रयास में जुट गए. ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई और गंभीर रूप से घायल संदीप को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.

इसे भी पढ़ें: नामकुम थाने की हाजत में आत्महत्या मामले में कार्रवाई, थाना प्रभारी समेत सात पुलिसकर्मी सस्पेंड

पहले हुसैनाबाद अस्पताल, फिर एमएमसीएच रेफर

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल युवक को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद पहुंचाया. वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच (मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल) रेफर कर दिया. डॉक्टरों के अनुसार युवक के चेहरे और सीने का बड़ा हिस्सा आग से झुलस गया है. फिलहाल उसका इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. इस घटना के बाद गांव में चिंता का माहौल है और लोग युवक के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: सरायकेला में नेत्र चिकित्सक को नगर पंचायत अध्यक्ष ने लगाई फटकार, इलाज के मांग रहे थे पैसे

Previous article आंखों के नीचे के काले घेरे होंगे गायब! बस 5 मिनट के इस नुस्खे से चेहरा दिखेगा फ्रेश
Next article मैच में हार्दिक पर क्यों गुस्सा हुए अगस्त्य? वजह जान हैरान रह जाएंगे आप, Video
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel