[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पलामू पलामू डीसी और एसपी ने कर्मचारियों संग खेली होली, आईजी-डीआईजी के घर पर भी गई टोली

पलामू डीसी और एसपी ने कर्मचारियों संग खेली होली, आईजी-डीआईजी के घर पर भी गई टोली

0
पलामू डीसी और एसपी ने कर्मचारियों संग खेली होली, आईजी-डीआईजी के घर पर भी गई टोली
होली के रंग में रंगीं डीसी समीरा एस (दांए) और एसपी रीष्मा रमेशन (बांए). फोटो: प्रभात खबर

पलामू से चंद्रशेखर सिंह की रिपोर्ट

Palamu Holi: पलामू में होली का उत्साह इस बार प्रशासनिक महकमे में भी खास तौर पर देखने को मिला. जिला उपायुक्त समीरा एस और पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर रंगों का त्योहार मनाया. डीसी व एसपी आवास पर आयोजित कार्यक्रम में पारंपरिक अंदाज में होली खेली गई.

मंजीरा और झाल की थाप पर झूमे अफसर

होली समारोह के दौरान डीसी समीरा एस और एसपी रीष्मा रमेशन ने पारंपरिक मंजीरा और झाल बजाकर माहौल को और भी रंगीन बना दिया. दोनों अधिकारियों ने होली गीतों की धुन पर काफी देर तक सहभागिता की. कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों के साथ उन्होंने अबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं. डीसी समीरा एस ने कहा कि उनके लिए यह अनुभव नया और यादगार है. उन्होंने समस्त पलामूवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं और सौहार्द बनाए रखने की अपील की. वहीं एसपी रीष्मा रमेशन ने भी जिलेवासियों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित होली मनाने की बधाई दी.

डीआईजी और आईजी आवास पर भी पहुंची टीम

होली के अवसर पर पलामू पुलिस की टीम डीआईजी और आईजी आवास भी पहुंची. वहां भी पारंपरिक तरीके से रंग-गुलाल के साथ त्योहार मनाया गया. अधिकारियों और जवानों के बीच आपसी तालमेल और उत्साह साफ नजर आया.

इसे भी पढ़ें: धनबाद में डीसी-एसपी के घर मनाई गई होली, शांति और सौहार्द का दिया संदेश

सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

होली को लेकर पूरे पलामू जिले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे. सभी थाना क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई. संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर रखी गई ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था या हुड़दंग की स्थिति न बने. पुलिस प्रशासन की ओर से कंट्रोल रूम का नंबर भी जारी किया गया था, ताकि जरूरत पड़ने पर आम लोग तुरंत संपर्क कर सकें. सभी थाना प्रभारियों को विशेष निर्देश दिए गए थे. एसडीपीओ के नेतृत्व में स्पेशल टीम का गठन किया गया और जगह-जगह दंडाधिकारियों की तैनाती की गई. प्रशासन की सक्रियता और सतर्कता के कारण पलामू में होली का त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ.

इसे भी पढ़ें: सिमडेगा एसपी ने घूम-घूमकर पुलिस जवानों संग खेली होली, डीसी के घर पर कीर्तन

Previous article नेमरा में बाहा पूजा को लेकर उत्साह चरम पर, सीएम हेमंत सोरेन पहुंचे पैतृक गांव
Next article पानी में है लेकिन फिर भी मुरझा रही लिली? ये 7 गलतियां कर रहे हैं आप
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel