[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पलामू पलामू में उपायुक्त की पहल पर जर्जर स्कूल बना आधुनिक मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र, DSWO ने किया उद्घाटन

पलामू में उपायुक्त की पहल पर जर्जर स्कूल बना आधुनिक मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र, DSWO ने किया उद्घाटन

0
पलामू में उपायुक्त की पहल पर जर्जर स्कूल बना आधुनिक मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र, DSWO ने किया उद्घाटन
कार्यक्रम में मौजूद डीएसडब्लू नीता चौहान, कंपनी के पीआरओ अशोक मिश्रा, एडमिन अंशु वर्मा, सुपरवाइजर अर्पणा मिश्रा, सेविका करूणा निधि शुक्ला, अभिभावक व बच्चे

चंद्रशेखर की रिपोर्ट 

Anganwadi Inauguration : पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के निर्देश पर पंडवा में कार्यरत फेयरमाईन कार्बंस प्राइवेट लिमिटेड कोल कंपनी द्वारा लेस्लीगंज के अखौरी दीदरी में स्थित अत्यंत जर्जर और लंबे समय से बंद पड़े स्कूल भवन का सुदृढ़ीकरण और सौंदर्यीकरण कर उसे एक आधुनिक मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र के रूप में तब्दील कर दिया है. इस नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान ने फीता काटकर किया. समारोह के दौरान डीएसडब्लू नीता चौहान ने केंद्र में आने वाले सभी छोटे बच्चों को पारंपरिक रूप से तिलक लगाया और उन्हें नये आंगनबाड़ी केंद्र में प्रवेश कराया. फेयरमाईन कार्बंस कोल कंपनी की ओर से नए केंद्र के शुभारंभ पर बच्चों के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे. मुख्य अतिथि ने कंपनी द्वारा उपलब्ध कराए गए मिठाई, नमकीन, फल से भरे डब्बे और चॉकलेट बच्चों के बीच वितरित किए.

दीवारों पर बनी पेंटिंग से खेल-खेल में पढ़ेंगे बच्चे

भवन की नई रूपरेखा के बारे में जानकारी देते हुए जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि जो भवन कभी खंडहर जैसी स्थिति में था, वह अब पूरी तरह बदल चुका है. भवन के फर्श पर आधुनिक टाइल्स लगाई गई हैं. बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा देने के उद्देश्य से दीवारों पर रंग-बिरंगे अक्षरों में अल्फाबेट (वर्णमाला) और मात्राएं लिखी गई हैं. साथ ही ज्ञानवर्धक और आकर्षक चित्र भी बनाए गए हैं, जिससे बच्चों को सुगम और मनोरंजक तरीके से पढ़ने में मदद मिलेगी. 

Anganwadi Inauguration 1
मौजूद अतिथिगण

सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील और आरओ मशीन की मांग

जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान ने मौके पर मौजूद बच्चों के अभिभावकों को संबोधित करते हुए सरकार द्वारा बच्चों और महिलाओं के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उनसे इन योजनाओं का पूरा लाभ उठाने की अपील की. इसके साथ ही उन्होंने कंपनी प्रबंधन से आग्रह करते हुए कहा कि यदि संभव हो तो केंद्र में बच्चों के लिए एक आरओ मशीन भी लगा दी जाए, जिससे बच्चों को पीने के लिए शुद्ध और सुरक्षित पेयजल मिल सके. उन्होंने कंपनी के इस बेहतरीन सामाजिक कार्य की सराहना की. 

सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाती रहेगी कंपनी: पीआरओ

मौके पर मौजूद फेयरमाईन कार्बंस के पीआरओ अशोक मिश्रा ने कहा कि कंपनी शुरू से ही उपायुक्त की पहल पर हर तरह के सामाजिक कार्यों में जिला प्रशासन का हाथ बंटाती रही है और भविष्य में भी इन कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया जाएगा. उन्होंने यह भी जानकारी दी कि कंपनी के माध्यम से फिलहाल केंद्र के सभी बच्चों को यूनिफॉर्म भी उपलब्ध कराई गई है. मौके पर फेयरमाईन कार्बंस कंपनी के एडमिन अंशु वर्मा, सुपरवाइजर अर्पणा मिश्रा, आंगनबाड़ी सेविका करुणा निधि शुक्ला सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और बच्चों के अभिभावक मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: बड़कागांव में अवैध कोयला खदान का चाल धंसने से दो मजदूरों की मौत, पहले भी हो चुका है हादसा

यह भी पढ़ें: उत्तरी छोटानागपुर के शिक्षा विभाग में 74 कर्मियों का महा-तबादला, हजारीबाग DEO दफ्तर के पुराने चेहरे साफ

यह भी पढ़ें: जमशेदपुर बंद पर अमर बाउरी का हमला, बोले- जनता ने तोड़ा हेमंत सरकार के साढ़े छह साल का अहंकार

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel