[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पलामू पलामू लोस सीट के लिए नामांकन आज से

पलामू लोस सीट के लिए नामांकन आज से

0
पलामू लोस सीट के लिए नामांकन आज से

मेदिनीनगर. पलामू लोकसभा चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू होगी. प्रशासनिक स्तर पर तैयारी पूरी कर ली गयी है. अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया भी गुरुवार से शुरू हो जायेगी. समाहरणालय परिसर स्थित पलामू लोकसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी शशि रंजन के समक्ष प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पर्चा दाखिल किया जायेगा. इस दौरान निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय के 100 मीटर की परिधि में प्रत्याशियों की तीन गाड़ियों के प्रवेश की अनुमति होगी. वहीं निर्वाची पदाधिकारी के नाम निर्देशन कक्षा में उम्मीदवार सहित पांच लोगों को अंदर जाने की अनुमति मिलेगी. नामांकन प्रक्रिया 25 अप्रैल तक चलेगी. 26 अप्रैल को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जायेगी. 29 अप्रैल तक नाम वापस लिया जा सकता है. नामांकन प्रक्रिया को लेकर डीसी कार्यालय के अंदर व निकास द्वार पर सीसीटीवी लगाया गया है. नामांकन प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी करायी जायेगी. विधि-व्यवस्था के संधारण को लेकर समाहरणालय के विभिन्न प्रवेश द्वार पर छह दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. साथ में पुलिस बल को भी लगाया गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel