[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पलामू .पांच नगर निकायों में थमा चुनाव प्रचार का शोर, मतदान 23 को

.पांच नगर निकायों में थमा चुनाव प्रचार का शोर, मतदान 23 को

0
.पांच नगर निकायों में थमा चुनाव प्रचार का शोर, मतदान 23 को

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर राज्य निर्वाचन आयोग की देखरेख में झारखंड के सभी नगर निकायों में नगरपालिका आम चुनाव की प्रक्रिया चल रही है. इसी कड़ी में पलामू जिले के सभी पांच नगर निकायों में भी चुनाव होना है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी समीरा एस की देखरेख में चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है. जिले के मेदिनीनगर नगर निगम के मेयर, विश्रामपुर नगर परिषद, हुसैनाबाद, छतरपुर व हरिहरगंज नगर पंचायत के अध्यक्ष व वार्ड पार्षद पद के लिए चुनाव होना है. मेदिनीनगर नगर निगम के मेयर पद के 11, विश्रामपुर नगर परिषद अध्यक्ष पद के 21, हुसैनाबाद में अध्यक्ष पद के सात, छतरपुर में अध्यक्ष पद के 24 व हरिहरगंज नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के 10 व सभी निकायों के वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार शुरू किया था. इस तरह सभी पांचों नगर निकायों के मेयर,अध्यक्ष व वार्ड पार्षद पद के 724 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. शनिवार को चुनाव प्रचार थम गया है. चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी. सभी निकायों में विभिन्न पदों के कई प्रत्याशियों ने रोड शो किया और जनता से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. निर्वाचन आयोग के द्वारा निर्धारित तिथि के मुताबिक 23 फरवरी को जिले के सभी नगर निकायों के 246 बूथों पर मतदान होगा.सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान की प्रक्रिया चलेगी. शांतिपूर्ण वातावरण में निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से चुनाव कार्य संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन दृढ़ संकल्पित है. डीसी समीरा एस ने लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी नगर निकायों के 231970 मतदाताओं से 23 फरवरी को अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील किया है. एसपी रीष्मा रमेशन के मुताबिक सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा का व्यापक इंतजाम किया गया है. खासकर अति संवेदनशील व संवेदनशील के रूप में चिन्हित मतदान केंद्रों पर प्रशासन की विशेष नज़र रहेगी. एसपी ने सभी मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील किया है. राज्य निर्वाचन आयोग की देखरेख में झारखंड के सभी नगर निकायों में नगरपालिका आम चुनाव की प्रक्रिया चल रही है. इसी कड़ी में पलामू जिले के सभी पांच नगर निकायों में भी चुनाव होना है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी समीरा एस की देखरेख में चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है. जिले के मेदिनीनगर नगर निगम के मेयर, विश्रामपुर नगर परिषद, हुसैनाबाद, छतरपुर व हरिहरगंज नगर पंचायत के अध्यक्ष व वार्ड पार्षद पद के लिए चुनाव होना है. मेदिनीनगर नगर निगम के मेयर पद के 11, विश्रामपुर नगर परिषद अध्यक्ष पद के 21, हुसैनाबाद में अध्यक्ष पद के सात, छतरपुर में अध्यक्ष पद के 24 व हरिहरगंज नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के 10 व सभी निकायों के वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार शुरू किया था. इस तरह सभी पांचों नगर निकायों के मेयर,अध्यक्ष व वार्ड पार्षद पद के 724 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. शनिवार को चुनाव प्रचार थम गया है. चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी. सभी निकायों में विभिन्न पदों के कई प्रत्याशियों ने रोड शो किया और जनता से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. निर्वाचन आयोग के द्वारा निर्धारित तिथि के मुताबिक 23 फरवरी को जिले के सभी नगर निकायों के 246 बूथों पर मतदान होगा.सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान की प्रक्रिया चलेगी. शांतिपूर्ण वातावरण में निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से चुनाव कार्य संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन दृढ़ संकल्पित है. डीसी समीरा एस ने लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी नगर निकायों के 231970 मतदाताओं से 23 फरवरी को अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील किया है. एसपी रीष्मा रमेशन के मुताबिक सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा का व्यापक इंतजाम किया गया है. खासकर अति संवेदनशील व संवेदनशील के रूप में चिन्हित मतदान केंद्रों पर प्रशासन की विशेष नज़र रहेगी. एसपी ने सभी मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील किया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel