[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पलामू नक्सली संगठन टीएसपीएस ने विश्रामपुर प्रखंड कार्यालय की दीवार में चिपकाया पोस्टर

नक्सली संगठन टीएसपीएस ने विश्रामपुर प्रखंड कार्यालय की दीवार में चिपकाया पोस्टर

0
नक्सली संगठन टीएसपीएस ने विश्रामपुर प्रखंड कार्यालय की दीवार में चिपकाया पोस्टर

विश्रामपुर. प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीएस ने विश्रामपुर प्रखंड कार्यालय के प्रवेश द्वार के बगल में दीवार पर पोस्टर चिपकाया है. मंगलवार की रात को नक्सलियों ने प्रशासनिक कार्यालय की दीवार में पोस्टर लगाकर प्रशासन को चुनौती दी है. बुधवार की दोपहर 12 बजे तक पोस्टर लगा देखा गया. उस समय तक किसी कर्मचारी की निगाह नहीं पड़ी थी. जब प्रखंड कार्यालय के आदेशपाल ने दीवार पर नक्सलियों का पोस्टर चिपका हुआ देखा तो िइसकी जानकारी बीडीओ को दी. बताया जाता है कि बीडीओ उस समय क्षेत्र भ्रमण पर थे. मनरेगा सहित अन्य मद की योजना का निरीक्षण करने ग्रामीण इलाके में गये थे. आदेशपाल से मोबाइल पर सूचना मिलने के बाद बीडीओ राजीव कुमार सिंह ने इसकी जानकारी विश्रामपुर पुलिस को दी. थाना प्रभारी ने दो चौकीदारों को प्रखंड कार्यालय भेजा और करीब तीन बजे पोस्टर हटवाया. इधर नक्सली संगठन टीएसपीएस ने घासीदाग पंचायत भवन पर पोस्टर चिपकाया है. यह पंचायत भवन सुदूरवर्ती इलाके में है. मुखिया ने इसकी सूचना थाना प्रभारी सौरव दुबे को दी थी. जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी दलबल के साथ पहुंचे और पंचायत भवन पर लगे पोस्टर को हटाया.

क्या लिखा है पोस्टर में

पोस्टर में मजदूर दिवस जिंदाबाद, शिकागो के वीर शहीदों को शत-शत नमन, शोषण-जुल्म के खिलाफ मजदूरों को एक होने का आह्वान, शोषण,जुल्म,अत्याचार, भ्रष्टाचार मिटाना है, मार्क्सवाद-लेनिनवाद माओ विचारधारा जिंदाबाद सहित करीब एक दर्जन नारा लिखा हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel