[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पलामू कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर मॉक ड्रिल आयोजित

कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर मॉक ड्रिल आयोजित

0
कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर मॉक ड्रिल आयोजित

मेदिनीनगर : पलामू जिला मुख्यालय में कोरोना वायरस (COVID-19) के संक्रमण की रोकथाम को लेकर आज मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. स्थानीय चियांकी स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल परिसर एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में संभावित और चिन्हित मरीज के मद्देनजर विभिन्न तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर पूर्वाभ्यास किया गया. इसके माध्यम से जाना गया कि कोरोना वायरस के संक्रमित मरीज पाए जाने पर उसके कैसे इलाज और कैसे आइसोलेट किया जा सकेगा, देर शाम आयोजित मॉक ड्रिल में कोरोना वायरस संक्रमण के संभावित मरीजों के त्वरित उपचार हेतु के जाने वाले प्रयास का पूर्वाभ्यास किया गया.

इसके माध्यम से यह कोशिश की गई कि कोरोना के मरीज को कैसे एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल लाया जा सकता है और उन्हें कैसे आइसोलेट किया जाएगा, इसमें क्या-क्या सावधानी बरतनी है,इसकी जानकारी दी गयी,इसके अलावा सैनीटाइज करने, मास्क, टोपी आदि से एहतियात बरतने की जानकारी भी दी गयी माक ड्रिल में उपायुक्त डॉ. शांतनु कुमार अग्रहरि, पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा, मेदिनीनगर नगर निगम के नगर आयुक्त दिनेश प्रसाद, सिविल सर्जन डा. जॉन एफ केनेडी सहित विशेषज्ञ चिकित्सक, प्रशासनिक पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी सहित स्वास्थ्य कर्मी शामिल रहे,माक ड्रिल के लिए 3 किलोमीटर पर कंटेन्मेंस जोन एवं 7 किलोमीटर पर बफर जोन बनाया गया था, दोनों जोन में 26-26 टीमें लगी हुई थी, ताकि मरीज का ट्रैकिंग किया जा सके और उसके बाद उन्हें आइसोलेट किया जा सके, उसके बाद मैनेजमेंट ऑफ पेशेंट की टीम मरीज की जांच की.

पूरे 7 किलोमीटर की सीमा में त्रिस्तरीय टीमें लगी थी। पहली टीम घर-घर जाकर संभावित मरीजों का सर्वेक्षण कर रही थी। वहीं दूसरी टीम क्विक रिस्पांस टीम थी, जो मरीजों की देखभाल और उनके उपचार के संबंध में चिकित्सक के निर्णय पर कार्रवाई कर रही थी। तीसरी टीम सर्विलांस टीम थी, जो चलंत रूप में पहली टीम के सर्वेक्षण रिपोर्ट के आधार पर संभावित मरीजों के संबंध में निर्णय ले रही थी एवं जरूरत पड़ने पर ऐसे संभावित लोगों को आइस्यूलेशन सेंटर में तत्काल शिफ्ट करने का जिम्मा था,दूसरी ओर सिविल सर्जन के नेतृत्व में विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम थी, जो संभावित मरीज के स्वास्थ्य जांच के उपरांत यह निर्णय ले रही थी कि संभावित मरीज स्वाब के नमूने लेकर रिम्स रांची को भेजा जाए, इस मॉक ड्रिल के दौरान चिकित्सकों, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों ने साबित किया कि COVID-19 के संक्रमण की स्थिति में पलामू जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है.

कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम एवं उपचार त्वरित गति से किया जा सकेगा,पलामू उपायुक्त डॉ. शांतनु कुमार अग्रहरि ने स्पष्ट किया किया कि पलामू जिले में अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण का कोई भी पॉजिटिव केस नहीं है,इसके बावजूद भी सरकार के निर्देशानुसार इस महामारी को रोकने के लिए पलामू जिले का प्रशासनिक तंत्र पूरी तरह से तैयार है। हरेक स्तर पर टीमें अपनी दायित्वों के प्रति तत्पर है एवं किसी भी परिस्थिति में किसी भी संक्रमित व्यक्ति का त्वरित उपचार संभव है,यह मॉक ड्रिल मात्र कोरोना संक्रमण से उपजी संभावित परिस्थितियों को लेकर तैयारियों से संबंधित था, इसके लिए भयाक्रान्त होने जैसी कोई बात नहीं है,ग्रामीण क्षेत्रों में भी मॉक ड्रिल आयोजित किया जायेगा, ताकि COVID- 19 के संक्रमण से उपचार संबंधित डॉक्टर, नर्स एवं पैरामेडिकल स्टाफ पूरी तरह सजग एवं तत्पर रहें.

उन्होंने लोगों से अपील किया है कि मॉक ड्रिल के समय वे अपने-अपने घरों में रहें,अनावश्यक रूप से न खुद बाहर निकलें और न ही दूसरों को निकलने दें,ताकि तेज गति से आने जाने वाली रिस्पांस टीम की गाड़ियां, एंबुलेंस इत्यादि की आवाजाही से किसी को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हो, सिविल सर्जन डॉ जॉन एफ केनेडी ने कहा कि वर्तमान समय तक पलामू में एक भी कोरोना पॉजेटिव केस नहीं है, फिर भी गठित टीम के द्वारा की जाने वाली त्वरित कार्रवाईओं के लिए मॉक ड्रिल कराना जरूरी है

Previous article Hanuman Jayanti 2020 : जानें हनुमान जयंती पर कैसे करें पूजा, व्रत और क्या है इसके पीछे की कथा
Next article 24 लोगों को क्वारेंटिन सेंटरों से भेजा गया घर
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel