[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पलामू ठांय… ठांय… ठांय! देर रात को गोलीबारी से दहल उठा मेदिनीनगर, एक की मौत

ठांय… ठांय… ठांय! देर रात को गोलीबारी से दहल उठा मेदिनीनगर, एक की मौत

0
ठांय… ठांय… ठांय! देर रात को गोलीबारी से दहल उठा मेदिनीनगर, एक की मौत
मेदिनीनगर में देर रात हुई गोलीबारी के बाद अस्पताल में जमा भीड़. फोटो: प्रभात खबर

पलामू से चंद्रशेखर सिंह की रिपोर्ट

Medininagar Firing Case: झारखंड के पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर में देर रात अचानक हुई गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी. शहर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड स्थित राजा साहब के ऑफिस के पास अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग कर दी, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया.

छत के रास्ते घुसकर मारी गोली

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीन अज्ञात अपराधी ऑफिस की छत के रास्ते अंदर दाखिल हुए और वहां मौजूद व्यक्ति को निशाना बनाते हुए गोली चला दी. मृतक की पहचान गुडू खलीफा उर्फ मोहम्मद समीर खलीफा के रूप में हुई है, जो कुंड मोहल्ला का रहने वाला था. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये.

तीन से चार राउंड फायरिंग

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के दौरान तीन से चार राउंड फायरिंग की गयी. अचानक हुई गोलीबारी की आवाज से पूरा इलाका गूंज उठा और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके.

इसे भी पढ़ें: मांडू विधायक निर्मल महतो का आरोप, रामगढ़ नगर उपाध्यक्ष पर दर्ज कराया रंगदारी मांगने का मामला

अपराधियों की तलाश में छापेमारी

पुलिस ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. शुरुआती जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि घटना के पीछे का कारण क्या है, लेकिन पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील कर रही है.

इसे भी पढ़ें: कुंदा में गरीब किसान का 350 बोझा अरहर जलकर राख, आपसी रंजिश में जला दी साल भर की मेहनत

Previous article ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…
Next article 10 अप्रैल को सीएम नीतीश लेंगे राज्यसभा की शपथ, नई सरकार के लिए होंगी ताबड़तोड़ बैठकें
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel