[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पलामू 20 लाख के जीर्णोद्धार के बाद भी बदहाल किशुनपुर स्टेडियम

20 लाख के जीर्णोद्धार के बाद भी बदहाल किशुनपुर स्टेडियम

0
20 लाख के जीर्णोद्धार के बाद भी बदहाल किशुनपुर स्टेडियम

मुख्य गेट गायब, कमरों की हालत जर्जर, शिलान्यास को लेकर भी उठे सवाल रामनरेश तिवारी, पाटन सांसद आदर्श ग्राम पंचायत मुख्यालय स्थित खेल स्टेडियम की हालत बदहाल हो गयी है. करीब 20 लाख रुपये खर्च कर जीर्णोद्धार का दावा किया गया, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग तस्वीर पेश कर रही है. स्टेडियम का मुख्य द्वार अधूरा है और एक गेट गायब है. कमरों में रंग रोगन नहीं हुआ है, जबकि दरवाजे और खिड़कियां जर्जर अवस्था में खुले पड़े हैं. देखरेख के अभाव में पूरा परिसर उपेक्षित नजर आ रहा है. जानकारी के अनुसार वर्ष 2016-17 में लगभग 98 लाख रुपये की लागत से स्टेडियम का निर्माण कराया गया था. इसके बाद वर्ष 2025 में करीब 20 लाख रुपये की लागत से जीर्णोद्धार कार्य की स्वीकृति मिली. 25 फरवरी 2025 को राज्य के वित्त सह संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर एवं पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम के नाम पर शिलान्यास किये जाने की बात कही गयी. हालांकि, सूत्रों का दावा है कि मंत्री और सांसद द्वारा औपचारिक शिलान्यास नहीं किया गया था, बल्कि संवेदक की ओर से उनके नाम का शिलापट्ट लगा दिया गया. बताया जा रहा है कि जीर्णोद्धार के नाम पर केवल मुख्य द्वार पर फेवर ब्लॉक लगाया गया, जबकि दीवारों का रंगरोगन और अन्य कार्य नहीं कराये गये. स्टेडियम का शेष हिस्सा पूर्ववत स्थिति में है. इस संबंध में किशुनपुर पंचायत की मुखिया सह किशुनपुर मंडल की सांसद प्रतिनिधि सुमन गुप्ता ने कहा कि उन्हें शिलान्यास की जानकारी नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि जीर्णोद्धार के नाम पर राशि का बंदरबांट हुआ है और स्थल पर 10 प्रतिशत भी काम नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि दीवारों का रंग रोगन तक नहीं किया गया और सांसद ने शिलान्यास भी नहीं किया. संवेदक की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए उन्होंने मामले की जांच की मांग की है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel