पाटन. पाटन पुलिस ने अपहरण के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया. पाटन के पुअनि अनिल कुमार सिंह व किशुनपुर ओपी के सअनि प्रभात किरण ने संयुक्त रूप छापामारी कर अपहरणकर्ता शिकेश कुमार को तरहसी थाना क्षेत्र के देल्हा स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया है. बता दें कि पाटन थाना में 12 अप्रैल को अपहरण का मामला दर्ज किया गया था और पाटन पुलिस ने अपहृत को सकुशल बरामद कर लिया था.