[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पलामू मेदिनीनगर समीर हत्याकांड का खुलासा, सुपारी देकर कराई गई हत्या में पांच आरोपी गिरफ्तार

मेदिनीनगर समीर हत्याकांड का खुलासा, सुपारी देकर कराई गई हत्या में पांच आरोपी गिरफ्तार

0
मेदिनीनगर समीर हत्याकांड का खुलासा, सुपारी देकर कराई गई हत्या में पांच आरोपी गिरफ्तार
प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते पलामू एसपी रीष्मा रमेशन व गिरफ्तार आरोपी

पलामू से चंद्रशेखर सिंह की रिपोर्ट 

Palamu News: झारखंड के पलामू प्रबंडलीय मुख्यालय मेदिनीनगर शहर के बस स्टैंड रोड स्थित हीरो शो रूम के सामने शताब्दी मार्केट में राजा बस के कार्यालय में हुए गोलीकांड में मोहम्मद समीर उर्फ गुडू खलीफा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी फैज खान सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के पास से दो देशी पिस्टल, जिंदा गोली, एक खोखा, बाइक और 39 हजार 400 रुपये बरामद किए गए हैं. पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि 2 अप्रैल की रात करीब 10:40 बजे बस स्टैंड रोड पर फैज खान और उसके सहयोगियों ने समीर के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी. 

एसडीपीओ राजीव रंजन के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन

घटना के उद्भेदन के लिए एसडीपीओ राजीव रंजन के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था. पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मुख्य आरोपी फैज खान पांकी थाना क्षेत्र के टइया गांव में छिपा हुआ है. छापेमारी के दौरान अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में कार्रवाई की. इस दौरान फैज खान के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती कराया गया. इस कार्रवाई में पुलिस ने आदर्श कुमार उर्फ धौनी और तारिक शाह उर्फ मनान शाह को भी खदेड़कर पकड़ लिया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया. छापेमारी में एसडीपीओ राजीव रंजन, थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार, पुअनि रंजीत कुमार, सअनि राजेश कुमार साह सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे. 

जमीन विवाद में दी गई थी हत्या की सुपारी

एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि आरोपी इजराईल आजाद उर्फ मिंटू का मृतक मोहम्मद समीर उर्फ गुडू के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. इसी विवाद में मिंटू और उसके सहयोगी शहजाद आलम उर्फ विक्की राइन ने फैज खान को हत्या के लिए दो लाख रुपये की सुपारी दी थी. पुलिस को गुमराह करने के लिए मिंटू ने पहले फर्द बयान भी दिया था. हालांकि जांच में सच्चाई सामने आने के बाद विक्की राइन और इसराइल उर्फ मिंटू को गिरफ्तार कर लिया गया है. 

सभी आरोपियों ने कबूला जुर्म, जेल भेजे गए

पुलिस ने बताया कि समीर उर्फ गुडू हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पूछताछ के दौरान सभी आरोपियों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है, हत्या के लिए दी गई सुपारी की राशि में से 39 हजार 400 रुपये भी जब्त कर लिए गए हैं. एसपी ने बताया कि आरोपी फैज खान पर हत्या, रंगदारी और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं. वहीं इसराइल उर्फ मिंटू, विक्की राइन और तारिक शाह उर्फ मनान पर भी आर्म्स एक्ट व हत्या से संबंधित मामले दर्ज हैं. सभी आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है. 

इसे भी पढ़ें: झारखंड में शुरू हुआ ‘साधना सप्ताह’, सरकारी कर्मचारियों के लिए खास पहल

इसे भी पढ़ें: इटखोरी में हर घर नल योजना फेल, शोपीस बनकर रह गया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel