[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पलामू जिले में यातायात व्यवस्था को करें दुरुस्त

जिले में यातायात व्यवस्था को करें दुरुस्त

0
जिले में यातायात व्यवस्था को करें दुरुस्त

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई. इस दौरान डीसी ने जिले की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने व बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए निर्देश दिया. डीसी ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटे. बिना हेलमेट, गलत दिशा में वाहन चलाने और बिना सीट बेल्ट वालों के खिलाफ नियमित जांच अभियान चलाये. ओवर स्पीडिंग और मॉडिफाइड साइलेंसर के जरिये ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों पर जुर्माना लगाये. शराब पीकर वाहन चलाने वालों को पकड़ने के लिए ब्रेथ एनालाइजर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये.

मार्च में 36 सड़क हादसों में 30 की मौत, डीसी ने जतायी चिंता

डीसी ने बैठक के दौरान सड़क सुरक्षा कार्यों की समीक्षा की गयी. जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि मार्च माह में जिले में कुल 36 सड़क दुर्घटनाएं हुई है. जिसमें 30 लोगों की असमय मौत हो गयी. जबकि 23 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है. इन आंकड़ों पर डीसी ने गहरी चिंता व्यक्त की. डीसी ने अधिकारियों को दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए हर संभव ठोस कदम उठाने को कहा.

हिट एंड रन के 94 मामले लंबित, त्वरित निष्पादन के निर्देश

समीक्षा में पाया गया कि जिले में हिट एंड रन के कुल 94 मामले फिलहाल लंबित हैं. इनमें से 27 मामले जीआइसी स्तर पर और 58 अनुसंधान के स्तर पर रुके हुए हैं. डीसी ने इन मामलों के जल्द निपटारे का आदेश देते हुए कहा कि पीड़ितों को समय पर मुआवजा और न्याय मिलना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए. साथ ही उन्होंने सिविल सर्जन को गुड सेमेरिटन (नेक मददगार) योजना से जुड़े आवेदनों को 24 घंटे के भीतर निष्पादित करने का निर्देश दिया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel