[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पलामू पुलिस स्टेडियम में होगा मुख्य समारोह का आयोजन, वित्त मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन

पुलिस स्टेडियम में होगा मुख्य समारोह का आयोजन, वित्त मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन

0
पुलिस स्टेडियम में होगा मुख्य समारोह का आयोजन, वित्त मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन

डीडीसी ने किया स्वतंत्रता दिवस समारोह के तैयारी का निरीक्षण फोटो 14 डालपीएच 14 मेदिनीनगर. जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के पुलिस स्टेडियम में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया है. मुख्य अतिथि राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर झंडोत्तोलन करेंगे. समारोह को लेकर पलामू डीसी समीरा एस व पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन सहित कई पदाधिकारी सक्रिय हैं. समारोह की तैयारी पूरी कर ली गयी है. पुलिस स्टेडियम को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. मुख्य द्वार पर तोरण द्वार लगाया गया है.स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजन के लिए बने मंच को बेहतर तरीके से सजाया गया है.समारोह में भाग लेने वाले आम नागरिकों के बैठने की भी बेहतर व्यवस्था की गयी है. गुरुवार की शाम में डीडीसी मोहम्मद जावेद हुसैन ने समारोह स्थल का निरीक्षण किया. डीडीसी ने बताया कि शुक्रवार को सुबह नौ बजे झंडोत्तोलन किया जायेगा. मुख्य समारोह के परेड में जिला शस्त्र बल, आइआरबी, महिला पुलिस, सहायक पुलिस, गृह रक्षा वाहिनी के अलावा एनसीसी के कैंडेट व बीसीसी मिशन, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राएं भाग लेंगी. समारोह में परेड में बेहतर करने वाले प्लाटून को पुरस्कृत किया जायेगा. मुख्य समारोह के बाद आयुक्त सह डीआइजी कार्यालय, समाहरणालय परिसर, पलामू क्लब, एसडीओ कार्यालय सहित अन्य विभाग के दफ्तरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel