[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पलामू गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में वित्त मंत्री ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज,कहा

गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में वित्त मंत्री ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज,कहा

0
गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में वित्त मंत्री ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज,कहा

भारत की आजादी व संविधान पूर्वजों ने विरासत में सौंपा है, इसे अक्षुण्ण रखना जिम्मेवारी मेदिनीनगर. गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस स्टेडियम में मुख्य समारोह का आयोजन हुआ. इस अवसर पर राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और झंडे को सलामी दी. इसके बाद उन्होंने विभिन्न प्लाटूनों की परेड का निरीक्षण किया. समारोह में सीएम उत्कृष्ट बालिका विद्यालय की छात्राओं ने राष्ट्रगान प्रस्तुत कर वातावरण को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया. वित्त मंत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों और महापुरुषों को नमन करते हुए कहा कि भारत की आजादी और संविधान हमारे पूर्वजों की अमूल्य धरोहर है, जिसे अक्षुण्ण रखना हम सबकी जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि यदि स्वतंत्रता शरीर है तो गणतंत्र उसकी रीढ़ की हड्डी है. गणतंत्र स्वतंत्रता को संरचना और कानून को स्थायित्व प्रदान करता है. लोकतांत्रिक व्यवस्था में सर्वोच्च शक्ति जनता के हाथों में होती है, जो अपने प्रतिनिधि चुनकर शासन में भागीदारी सुनिश्चित करती है. मंत्री ने स्पष्ट किया कि गणतंत्र केवल राजनीतिक आजादी नहीं है, बल्कि आत्मिक, मानसिक और नैतिक स्वतंत्रता का मिश्रण है. उन्होंने कहा कि आजादी का अर्थ केवल गुलामी से मुक्ति नहीं, बल्कि विकास, नैतिक जिम्मेदारी और विवेकपूर्ण चयन की क्षमता भी है. हमारी आजादी सच, करुणा और न्याय पर आधारित है. उन्होंने नागरिकों से आत्मचिंतन का आह्वान किया कि संसदीय व्यवस्था मानव अधिकारों की रक्षा और सामाजिक न्याय की स्थापना में कितना योगदान दे रही है. उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण केवल सरकार का दायित्व नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग की सामूहिक जिम्मेदारी है. राज्य सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड का सर्वांगीण विकास और नागरिकों के चेहरे पर मुस्कान लाना सरकार की प्राथमिकता है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में योजनाबद्ध तरीके से काम हो रहा है. उग्रवाद पर काफी हद तक अंकुश लगा है, और विकास से ही समस्याओं का समाधान संभव है. समारोह में सरकारी व निजी संस्थानों द्वारा आकर्षक झांकियाँ निकाली गईं, जिन्हें लोगों ने सराहा. जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारी, कर्मचारी और खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर आइजी शैलेंद्र सिन्हा, डीआइजी किशोर कौशल, डीसी समीरा एस, एसपी रीष्मा रमेशन सहित कई प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel