[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पलामू हत्या के आरोप में पिता-पुत्र गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

हत्या के आरोप में पिता-पुत्र गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

0
हत्या के आरोप में पिता-पुत्र गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

मेदिनीनगर. शहर थाना की पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे दो आरोपी बिहारी भुइया और अनीश भुइयां को उसके घर से गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया है. इस संबंध में शहर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार व टीओपी टू के प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि 14 जुलाई 2024 को शहर थाना क्षेत्र के रेड़मा दो नंबर टाउन कुम्हार टोला के विकास भुइयां को आपसी विवाद में आरोपी बिहारी भुइया, मनीष भुइयां और अनीश भुइयां उर्फ बौना ने तलवार, भुजाली व चाकू से मार कर घायल कर दिया था. इसके बाद परिजनों द्वारा विकास भुइयां को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया था. जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने विकास भुइयां को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया. रिम्स जाने के क्रम में लातेहार में विकास की मौत हो गयी थी. इसके बबाद से तीनों आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर थे. टीओपी प्रभारी अनिल सिंह टाइगर मोबाइल के जवान सूर्यनाथ सिंह, मुकेश सिंह, राजेश चंद्रवंशी और सहायक पुलिस के जवान जयंत दुबे को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी बिहारी भुइयां और अनीश भुइयां अपने घर पर हैं. पुलिस ने दोनों आरोपी बिहारी भुइया और अनीश भुइयां को उनके घर से गिरफ्तार किया है. जबकि एक आरोपी मनीष भुइयां अभी भी फरार है. पुलिस छापामारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel