[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पलामू पांकी में बुजुर्ग की बेरहमी से की गयी हत्या, क्षेत्र में सनसनी

पांकी में बुजुर्ग की बेरहमी से की गयी हत्या, क्षेत्र में सनसनी

0
पांकी में बुजुर्ग की बेरहमी से की गयी हत्या, क्षेत्र में सनसनी

प्रतिनिधि, पांकी थाना क्षेत्र के करार पंचायत के नादगाद गांव में मंगलवार रात अज्ञात अपराधियों ने 66 वर्षीय बुजुर्ग धनराज भुइयां की बेरहमी से हत्या कर दी. बुधवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गये और पुलिस को सूचना दी. पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया. पुलिस ने प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश, लूटपाट या पुरानी दुश्मनी की आशंका पर छानबीन शुरू की है. अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी चल रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जायेगा. घटना की जानकारी मिलने पर जिला परिषद मध्य सदस्य खुशबू कुमारी पीड़ित परिवार के घर पहुंचीं. उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया. ग्रामीणों ने कहा कि धनराज भुइयां ओझा-गुणी का काम करता था. धनराज भुइयां का किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी ग्रामीणों का कहना है कि धनराज भुइयां का किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, फिर भी अपराधियों ने उनकी हत्या कर दी. यह बात लोगों की समझ से परे है. थाना प्रभारी दीपक सिंह ने बताया कि बुजुर्ग घर में अकेले रहते थे, जबकि उनके बच्चे पास ही अलग घर में रहते हैं. शव घर से लगभग 500 फीट दूर खेत में पड़ा मिला. लाठी-डंडे से पिटाई के कारण उनकी मौत हुई है. परिजनों द्वारा अभी आवेदन नहीं दिया गया है, आवेदन मिलने के बाद मामला दर्ज किया जायेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel