[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पलामू डीएसओ ने एमओ के साथ की बैठक, दिये निर्देश

डीएसओ ने एमओ के साथ की बैठक, दिये निर्देश

0
डीएसओ ने एमओ के साथ की बैठक, दिये निर्देश

मेदिनीनगर. जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीति किस्कू ने मंगलवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों के साथ बैठक की. जनवरी 2025 का एनएफएसए के तहत आवंटित खाद्यान्न का उठाव, वितरण व मार्च 2024 का ग्रीन राशन कार्डधारियों का खाद्यान्न वितरण की समीक्षा की गयी. डीएसओ ने सभी सहायक गोदाम प्रबंधक व प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को ससमय गोदाम से खाद्यान्न का उठाव व वितरण कार्य पूर्ण करने का निदेश दिया. सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं की दुकान का औचक निरीक्षण करें व वितरण के संदर्भ में जांच करें. वितरण कार्य में पारदर्शिता लायें. निर्देश दिया कि खाद्यान्न वितरण कार्य के समय संबंधित सतर्कता व निगरानी समिति की उपस्थिति सुनिश्चित करायें. जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के सभी लाभुकों के ई-केवाइसी की समीक्षा की गयी. इस क्रम में पाया कि अब तक मात्र 48 प्रतिशत लाभुक सदस्यों का ई-केवाइसी कार्य पूर्ण हुआ है. ई-केवाइसी का कार्य दिनांक 28 फरवरी तक पूर्ण कर लिया जाना है. उन्होंने निर्देश दिया कि वितरण कार्य के समय ई-केवाइसी नहीं करायें. प्रतिदिन दोपहर एक बजे के बाद ई-केवाइसी के लिए डीलर के पास ई-पॉश मशीन उपलब्ध है. धान अधिप्राप्ति योजना को लेकर निर्देश दिया कि पलामू जिला अंतर्गत संचालित सभी केंद्रों का निरंतर निरीक्षण करें. धान क्रय, भंडारण व राइस मिल द्वारा उठाव कार्य का अनुश्रवण करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel