[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पलामू पांच सूत्री मांगों को लेकर चालकों का प्रदर्शन, हड़ताल से थमा ऑटो-टोटो का पहिया

पांच सूत्री मांगों को लेकर चालकों का प्रदर्शन, हड़ताल से थमा ऑटो-टोटो का पहिया

0
पांच सूत्री मांगों को लेकर चालकों का प्रदर्शन, हड़ताल से थमा ऑटो-टोटो का पहिया

हरिहरगंज. नगर पंचायत द्वारा लागू सैरात बंदोबस्ती एवं पड़ाव शुल्क के विरोध में सोमवार को ऑटो चालक संघ समिति के बैनर तले ऑटो व टोटो चालकों ने एकदिवसीय हड़ताल की. इस कारण पूरे दिन नगर क्षेत्र में ऑटो एवं टोटो का परिचालन पूरी तरह ठप रहा. जिससे आम यात्रियों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. हड़ताल को सफल बनाने के लिए चालक सुबह से ही मिडिल स्कूल के खेल मैदान में अपने-अपने वाहनों के साथ जुटे और पांच सूत्री मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया. इस दौरान आयोजित सभा में चालकों ने नगर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठायी. ऑटो चालकों के समर्थन में बसपा नेता प्रमोद कुमार रवि, भाजपा नेता बल्लू बलराम, अरविंद पासवान, करण राजवीर सहित कई जनप्रतिनिधि सभा में शामिल हुए. कार्यपालक पदाधिकारी के नाम पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा नेताओं ने चालकों की मांगों को जायज बताते हुए नगर प्रशासन से इस पर पुनर्विचार करने की अपील की. सभा की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार ने की. सभा के बाद चालकों ने नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर कार्यपालक पदाधिकारी के नाम पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा. मांग पत्र में 24 घंटे में केवल एक बार पड़ाव शुल्क लेने, सैरातधारी के कर्मियों द्वारा लाठी-डंडा एवं बैरिकेडिंग के दुरुपयोग पर रोक लगाने, वाहन चालकों के लिए बिजली, पानी एवं शौचालय सहित समुचित पड़ाव स्थल की व्यवस्था करने, दुर्घटना बीमा व अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने तथा सैरात शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट देने की मांग शामिल है. चालकों ने चेतावनी दी कि यदि 10 दिनों के भीतर मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे पुनः आंदोलन और हड़ताल करेंगे. हड़ताल में संघ के अध्यक्ष शत्रुघ्न राम, उपाध्यक्ष रामाधार मेहता, महासचिव अजय राम, बाबर अंसारी, अवधेश राम, सचिन, अखिलेश पासवान, मो. लड्डू अंसारी, विनय यादव, मो. संतोष पासवान सहित बड़ी संख्या में चालक मौजूद रहे. इधर, नगर पंचायत अध्यक्ष कुमारी शीला चौधरी ने बयान जारी कर कहा कि 24 घंटे में एक ही बार पड़ाव शुल्क लिया जायेगा. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ऑटो चालकों के लिए अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में भी पहल की जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel