[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पलामू सांसद ने सदन में उठायी भवनाथपुर में आइएमसी स्थापित करने की मांग

सांसद ने सदन में उठायी भवनाथपुर में आइएमसी स्थापित करने की मांग

0
सांसद ने सदन में उठायी भवनाथपुर में आइएमसी स्थापित करने की मांग

मेदिनीनगर. पलामू सांसद विष्णु दयाल राम पलामू संसदीय क्षेत्र के विकास को लेकर गंभीर हैं. मंगलवार को सांसद ने लोकसभा सत्र के दौरान गढ़वा जिला के भवनाथपुर में इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर स्थापित करने का मामला उठाया. सांसद श्री राम ने कहा कि राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास निगम के तहत झारखंड राज्य में इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर स्थापित करने का निर्णय केन्द्र सरकार ने लिया है. राज्य सरकार को भी इस बारे में पत्र भेजा गया है. लेकिन राज्य सरकार ने पलामू संसदीय क्षेत्र के गढ़वा जिला के भवनाथपुर में इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर स्थापित करने के बजाय बोकारो में स्थापित कराना चाहती है. उन्होंने कहा कि इस मामले में ध्यान देने योग्य बात यह है कि सेल के द्वारा जो भवनाथपुर में जमीन ऑफर की गयी है, वह बोकारो स्थित जमीन से कहीं ज्यादा है. भविष्य में आइएमसी के विस्तार के लिए यह लाभकारी साबित होगा. उन्होंने बताया कि गढ़वा जिला देश के 112 आकांक्षी जिलों में से एक है. प्रधानमंत्री का मानना है कि आकांक्षी जिलों में विकास का कार्य तेज गति से चले ताकि कि वे आकांक्षी जिलों की सूची से निकलकर विकसित जिलों की श्रेणी में आ सके. सांसद ने केन्द्र सरकार से मांग की कि गढ़वा जिला के भवनाथपुर में इस प्रोजेक्ट को स्थापित करने का निर्देश राज्य सरकार को दिया जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel