[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पलामू पाकिस्तान को आतंकवादी देश घोषित करें : लक्ष्मी नारायण

पाकिस्तान को आतंकवादी देश घोषित करें : लक्ष्मी नारायण

0
पाकिस्तान को आतंकवादी देश घोषित करें : लक्ष्मी नारायण

मेदिनीनगर. कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमला की कड़ी निंदा करते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव लक्ष्मी नारायण तिवारी ने कहा कि इस नृशंस घटना ने मानवता को कलंकित किया है. श्री तिवारी ने प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में पाकिस्तान के विरुद्ध सीसीएस की बैठक में 1960 की सिंधु जल संधि को रद्द करने, अटारी चेक पोस्ट बंद करने, नयी दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग के रक्षा नौसेना और वायु सलाहकार को अवांछित व्यक्ति घोषित कर उन्हें एक सप्ताह में देश छोड़ने के साथ पाकिस्तानी नागरिकों की शार्क वीजा छूट योजना के अंतर्गत भारत की यात्रा करने की अनुमति रद्द करने संबंधी लिये गये निर्णय प्रशंसनीय है. श्री तिवारी ने कहा कि भारत को अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में जाकर पाकिस्तान को आतंकवादी देश घोषित करवाना चाहिए. जिससे भारत में अमन-चैन व शांति बरकरार रहे और आतंकवादियों के फन को कुचला जाये.

सैलानियों की निर्मम हत्या से देश आक्रोशित : अविनाश देव

मेदिनीनगर. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 सैलानियों की निर्मम हत्या से पूरा देश आक्रोशित है. आतंकी हमले के विरोध में देश के अलग-अलग हिस्सों में लोग सड़कों पर उतरकर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. इस घटना से मर्माहत होकर बुधवार की संध्या में संत मरियम आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मोमबत्ती जलाकर मृत सैलानियों को श्रद्धांजलि दी और सभी छात्र-छात्राओं ने एक स्वर में कहा कि आतंकियों के समाप्ति के लिए कठोर कदम उठाया जाना चाहिए. मौके पर विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव ने भी उक्त घटना से शोकाकुल सभी मृतकों को श्रद्धांजलि दी. मौके पर उन्होंने कहा कि पूरा देश विकसित भारत की परिकल्पना को साकार होते देख रहा है, विश्व भर में सौहार्द की शहनाई बज रही है, लेकिन आतंकवादियों के आतंक ने देश में कुछ इस तरह दहशत फैलाया है. लोग अपने ही देश व अपने ही घर में असहज और असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. जो निंदनीय है. उन्होंने कहा कि जिन दहशतगर्दों ने सैलानियों का लहू बहाया है, उन्हें कड़ी-से-कड़ी सजा मिलनी चाहिए और आतंक का अंत करने के लिए सरकार को शीघ्र ही ठोस कदम उठाने चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel