[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पलामू रेलवे ट्रैक से मिला युवक का शव

रेलवे ट्रैक से मिला युवक का शव

0
रेलवे ट्रैक से मिला युवक का शव

मेदिनीनगर. शहर थाना क्षेत्र के बजराहा से मंगलवार देर रात रेलवे ट्रैक से पुलिस ने 23 वर्षीय बिट्टू कुमार गुप्ता का शव बरामद किया है. युवक पाटन थाना क्षेत्र के सखुई गांव का रहने वाला है. वर्तमान में वह सुदना आजाद नगर में रह रहा था. पुलिस शव को कब्जे में लेकर एमएमसीएच में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. प्रभारी टीओपी प्रभारी महेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के पिता बिहारी प्रसाद गुप्ता ने पुत्र की आत्महत्या की आशंका जतायी है. बताया कि मां की मौत करीब दो महीना पूर्व दुर्घटना में हो गयी थी. तभी से वह मानसिक रूप से परेशान रहता था. सुदना आजाद नगर में बिट्टू और वे स्वयं रहते थे. मंगलवार की सुबह में बिटू स्कूटी से सखुई गांव गया था. परिवार के लोगों से खाना खाने के बाद आजाद नगर वापस लौटा था. शाम करीब पांच बजे घर से निकला था. सात बजे के बाद वह लगातार फोन लगा रहे थे. लेकिन ऑफ मिल रहा था. मंगलवार की रात करीब 10:30 पुलिस ने सूचना दी. इसके बाद अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने बिट्टू का शव स्ट्रेचर पर देखा. शहर थाना पुलिस ने बताया कि घटना स्थल से करीब 200 मीटर दूर मुख्य रोड से मृतक का स्कूटी बरामद कर लिया गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel