प्रतिनिधि : मेदिनीनगर
पलामू जिले में प्रशासन के द्वारा मादक पदार्थों के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान को गति देने के लिए जागरूकता रथ रवाना किया गया. गुरुवार को पलामू डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने हरी झंडी दिखाकर समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ रवाना किया. डीसी ने बताया कि यह जागरूकता रथ जिले के सभी प्रखंडों के गांवों का भ्रमण करेगी. इसके माध्यम से लोगों को नशा सेवन के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी जायेगी. निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग को रोकने एवं इसके अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. जिला प्रशासन के साथ-साथ गैर सरकारी संस्थानों, जेएसएलपीएस की महिला समूहों, पंचायती राज संस्थाओं एवं शैक्षणिक संस्थानों को भी अपने स्तर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजन करेंगे.