[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पलामू शत प्रतिशत मतदाताओं के मैपिंग का कार्य पूरा करें

शत प्रतिशत मतदाताओं के मैपिंग का कार्य पूरा करें

0
शत प्रतिशत मतदाताओं के मैपिंग का कार्य पूरा करें

प्रतिनिधि : मेदिनीनगर भारत निर्वाचन आयोग के आदेश के आलोक में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम चल रहा है. शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने डाल्टनगंज विधानसभा क्षेत्र के शहरी इलाके में कई मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया.इस दौरान डीसी ने शहर के बारालोटा स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय भवन बूथ संख्या 244 व 245 का निरीक्षण किया.इस दौरान उन्होंने एसआइआर को लेकर चल रहे मतदाता सत्यापन व मैपिंग कार्यों की समीक्षा की. निरीक्षण के क्रम में डीसी ने बूथ संख्या 244 के बीएलओ से मतदाताओं की संख्या व अनमैप्ड मतदाताओं के बारे में जानकारी ली. बीएलओ ने डीसी को बताया कि इस बूथ पर 983 मतदाता हैं, इसमें 517 मतदाता अब तक अनमैप्ड हैं. इस तरह करीब 52 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग नही हो पायी है. बूथ संख्या 245 पर करीब 42 प्रतिशत मतदाता अनमैप्ड पाये गये. डीसी ने दोनों बूथ के बीएलओ के कार्यों पर नाराजगी जतायी.उन्होंने कहा कि एसआइआर के कार्य में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी. शत प्रतिशत मतदाताओं के मैपिंग का कार्य पूरा करें. बताया गया कि कई ऐसे मतदाता है जो दूसरे जगहों पर मैपिंग कार्य करा चुके है. डीसी ने इस मामले में एएसडी सूची संधारित कर ऐसे मतदाताओं को सूची से हटाने की कार्रवाई करने का निर्देश दिया.डीसी ने बारालोटा क्षेत्र के विभिन्न घरों में चिपकाये गये नेशनल हाउस नंबर की भी रैंडम जांच की.निरीक्षण में यह कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया. डीसी ने नाराजगी जताते हुए संबंधित बूथ के बीएलओ से स्पष्टीकरण मांगा है. डीसी ने सभी बीएलओ व सुपरवाइजर को सक्रियता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. मौके पर डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधक सदर एसडीओ सुलोचना मीना,सुपरवाईजर सहित कई लोग मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel