[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पलामू झारखंड में भाजपा के प्रयास से निकाय चुनाव हो रहा है : रेखा वर्मा

झारखंड में भाजपा के प्रयास से निकाय चुनाव हो रहा है : रेखा वर्मा

0
झारखंड में भाजपा के प्रयास से निकाय चुनाव हो रहा है : रेखा वर्मा

मेदिनीनगर. भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा ने कहा कि नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा के कार्यकर्ता काफी दिनों से प्रयास कर रहे थे, तभी यह चुनाव हो रहा है. भाजपा हरेक चुनाव को गंभीरता से लड़ती है. श्रीमती वर्मा शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोल रही थी. उन्होंने कहा भाजपा ने जिस प्रत्याशी को समर्थन दिया है. सभी कार्यकर्ता मिलकर काम कर रहे हैं. एक सवाल का जवाब में कहा कि भाजपा से अन्य उम्मीदवार नहीं है. भाजपा परिवार है. किसी तरह की समस्या होगी, उसे सुलझा लिया जायेगा. बड़ा परिवार होता है थोड़ी बहुत विवाद होती है, परिवार में यह सब चलते रहता है. उन्होंने झामुमो पर प्रहार करते हुए कहा कि यहा कि सरकार सोयी हुई है. भ्रष्टाचार चरम पर है. सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है. 2026 का बजट विकास को बढ़ावा देने वाला है. वर्ष 2014 से पूर्व कांग्रेस की सरकार थी. तब मात्र 17 से 18 लाख करोड़ का बजट होता था. लेकिन 2026 में 53 लाख 47 हजार करोड़ का बजट है. सरकार 2047 के लक्ष्य को लेकर चल रही है. इस बजट में रोजगार महिला सशक्तीकरण पर ध्यान दिया गया है. सरकार सभी समस्याओं को निरंतर सुलझाने का काम कर रही है. इससे जनता को लाभ हो रहा है. बजट में सड़क, हाईवे, ओवरब्रिज व हवाई अड्डे पर विशेष ध्यान दिया गया है. हाई स्पीड रेल पर भी सरकार काफी खर्च कर रही है. कहा कि केंद्र सरकार की सोच है कि ज्यादा से ज्यादा दवाई अपने देश में बने. सरकार पहले केसीसी के नाम पर तीन लाख देती थी. अब इसे बढ़ाकर पांच लाख कर दिया गया है. इनकम टैक्स रिटर्न पहले 31 दिसंबर तक भरा जाता था. अब 31 मार्च तक भरा जा रहा है. इससे टैक्स पेयर को फायदा हो रहा है. मौके पर पांकी विधायक डॉ शशिभूषण मेहता, अरुणा शंकर, भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी, शिव कुमार मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel