[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya झारखण्ड बाबा बागेश्वर धाम कार्यक्रम मामले की सुनवाई अब होगी 7 दिसंबर को

बाबा बागेश्वर धाम कार्यक्रम मामले की सुनवाई अब होगी 7 दिसंबर को

0
बाबा बागेश्वर धाम कार्यक्रम मामले की सुनवाई अब होगी 7 दिसंबर को

सैकत चटर्जी, पलामू : बाबा बागेश्वर धाम सरकार के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और आयोजन समिति की तनातनी का मामला अब कोर्ट की शरण में चला गया है. इसकी सुनवाई सात दिसंबर को होगी. ज्ञात हो की बाबा बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पलामू में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर पलामू उपायुक्त शशि रंजन और कार्यक्रम की संयोजक प्रथम मेयर अरुणा शंकर आमने सामने है.

कार्यक्रम को अनुमति देने संबधित याचिका पर गुरूवार को माननीय उच्च न्यायालय में सुनवाई हुई. गुरुवार को सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय ने हनुमंत कथा आयोजन समिति के सचिव व पार्थी दीनानाथ प्रसाद को संशोधन पिटीशन दाखिल करने की अनुमति दे दी. अब इस मामले की अगली सुनवाई सात दिसंबर को होगी. मालूम हो कि पूर्व में बागेश्वर धाम सरकार का कार्यक्रम मेदिनीनगर में 10 से 12 दिसंबर तक होना था.

Also Read: झारखंड: बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री के पलामू आगमन को लेकर DC ने SDO का आदेश किया रद्द, दिया ये निर्देश

अनुमंडल पदाधिकारी अनुराग तिवारी ने इसकी अनुमति दे दी थी. लेकिन डीसी शशिरंजन ने इस आदेश को रद्द कर दिया. कार्यक्रम की अनुमति मिलने में हो रहे विलंब कारण समिति ने न्यायालय की शरण जाने का फैसला लिया.

Previous article PHOTO: 7 सीटर Kia Carens से दोस्तों के साथ कर सकते हैं रोड ट्रिप, जानें क्या है कीमत
Next article Home Loan लेने का बना रहे हैं मन, जानें सरकारी और निजी बैंकों में कितना लगेगा ब्याज
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel