[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पलामू पिता की हत्या कर दाह संस्कार का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

पिता की हत्या कर दाह संस्कार का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

0
पिता की हत्या कर दाह संस्कार का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

मेदिनीनगर. सदर थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव के तिनकोनिया टोला में पुत्र ने पिता की हत्या कर शव का दाह संस्कार करने का प्रयास किया. इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी पुत्र राजदेव पाल को गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार मृतक सागर महतो से उनका बड़ा पुत्र राजदेव पाल पेंशन के पैसे को लेकर हमेशा विवाद करता था. मृतक के छोटे पुत्र रामदेव पाल ने पुलिस को बताया कि पिताजी रेलवे में कर्मचारी थे. सेवानिवृत्ति के बाद वह घर पर ही रहते थे. पेंशन के पैसा को लेकर बड़ा भाई राजदेव पाल उन्हें हमेशा परेशान करता था. उसने पिताजी की गला दबाकर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद वह आनन-फानन में शव का दाह संस्कार करना चाह रहा था. ताकि इसकी भनक पुलिस को नहीं लग सके. इधर, पुलिस ने शव का एमएमसीएच में पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है. साथ ही मामले की छानबीन में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel