[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पलामू शांतिपूर्ण वातावरण में पलामू के पांच नगर निकायों में 64 प्रतिशत हुआ मतदान

शांतिपूर्ण वातावरण में पलामू के पांच नगर निकायों में 64 प्रतिशत हुआ मतदान

0
शांतिपूर्ण वातावरण में पलामू के पांच नगर निकायों में 64 प्रतिशत हुआ मतदान

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर

राज्य निर्वाचन आयोग्य की देखरेख में पलामू जिले के पांच नगर निकायों में शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न हुआ. जिला निर्वाचन पदाधिकारी डीसी समीरा एस व पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने बताया कि सोमवार को जिले के सभी पांच नगर निकायों के 246 मतदान केंद्रों पर मतदान की प्रक्रिया पूरी हुई. सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ था. शाम पांच बजे तक मतदान चलता रहा. डीसी ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि जिले के सभी पांच नगर निकायों में 64.1 प्रतिशत मतदान हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र में 58.46, छतरपुर नगर पंचायत में 68.45, हरिहरगंज नगर पंचायत में 65.24, हुसैनाबाद नगर पंचायत में 60.03 व विश्रामपुर नगर परिषद क्षेत्र में 67.85 प्रतिशत मतदान हुआ. डीसी ने बताया कि चुनाव को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया. खासकर हरिहरगंज नगर पंचायत में पहली बार चुनाव कराया गया है. इस चुनाव को लेकर हरिहरगंज नगर पंचायत क्षेत्र के मतदाता काफी उत्साहित नजर आये.सभी नगर निकाय के मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ लगी रही. एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण हुआ. कही से कोई अप्रिय घटना की सूचना नही है. सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया था. अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था. मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के अलावा गश्ती दल भ्रमण कर रही थी. यही वजह है कि मतदाताओं ने निर्भिक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया. एसपी ने बताया कि मतदान के दौरान किसी भी क्षेत्र से गड़बड़ी या विवाद की सूचना मिली है. किसी भी प्रत्याशी के द्वारा इसकी शिकायत नहीं की गयी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel