[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पलामू मासिक लोक अदालत में 30 मामलों का हुआ निष्पादन

मासिक लोक अदालत में 30 मामलों का हुआ निष्पादन

0
मासिक लोक अदालत में 30 मामलों का हुआ निष्पादन

मेदिनीनगर. शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया. झालसा के दिशा निर्देश व पलामू के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार नीरज कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में हुआ. लोक अदालत में सुलह समझौते के आधार पर 30 मामले का निस्तारण किया गया. वहीं एक लाख 54 हजार 278 रुपए का मामला सेटल हुआ. लोक अदालत में मामले निस्तारण के लिए 10 पीठों (बेंच) का गठन किया गया था. प्रथम पीठ में कुटुंब न्यायालय से संबंधित मामले का निस्तारण कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश संजीव कुमार दास व अधिवक्ता वीणा मिश्रा कर रहे थे. द्वितीय पीठ में विद्युत विभाग से संबंधित मामले का निस्तारण जिला व अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रथम विनोद कुमार सिंह व अधिवक्ता संतोष कुमार पांडेय ने किया, पीठ संख्या तीन सभी सेशन कोर्ट के संबंधित मामले का निस्तारण जिला व अतिरिक्त न्यायाधीश चतुर्थ अखिलेश कुमार व अधिवक्ता अमिताभ चन्द्र सिंह कर रहे थे. पीठ संख्या चार में सभी तरह के आपराधिक वादों का निस्तारण सीजेएम आनंद सिंह व अधिवक्ता सतीश कुमार दुबे व सिविल जज सीनियर डिवीजन के सभी कोर्ट के मामले का निस्तारण सिविल जज सीनियर डिवीजन परमानंद उपाध्याय व अधिवक्ता कुमार शिवाजी सिंह कर रहे थे. सिविल जज जूनियर डिवीजन के सभी कोर्ट के मामले का निस्तारण सिविल जज जूनियर डिवीजन रश्मि चंदेल व अधिवक्ता उत्तम कुमार कर रहे थे, जेजे बोर्ड से संबंधित मामले का निस्तारण समीरा खान न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी व अधिवक्ता वीर विक्रम वक्स रॉय कर रहे थे. रेलवे कोर्ट से संबंधित मामले का निस्तारण प्रागेश निगम रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी व अधिवक्ता संजय कुमार सिन्हा कर रहे थे. प्री लिटिगेशन से संबंधित मामले का निस्तारण स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता व सदस्य महिमा श्रीवास्तव कर रहे थे. इस पीठ में प्री लिटिगेशन के चार मामले का निस्तारण किया गया. 14 हजार 28 रुपये का मामला सेटल हुआ. पीठ संख्या 10 में रेवेन्यू, एग्जीक्यूटिव और भूमि से संबंधित मामले का निस्तारण एसडीएम सुलोचना मीणा व अधिवक्ता कुमारी नीतू सिंह कर रही थी. लोक अदालत में कोर्ट में लंबित 26 मामले का निस्तारण किया गया. वहीं एक लाख 40 हजार 250 रुपए का मामला सेटल हुआ. एक हेल्प डेस्क बनाया गया था, जिसमें लोगों को सहयोग के लिए अधिवक्ता पुष्कर राज व पीएलभी मुनेश्वर राम लगाये गये थे, जो लोगों को मदद कर रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel