[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पलामू 17 बच्चों को जांच के लिए एमएमसीएच भेजा गया

17 बच्चों को जांच के लिए एमएमसीएच भेजा गया

0
17 बच्चों को जांच के लिए एमएमसीएच भेजा गया

प्रतिनिधि, पाटन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम विभिन्न स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में बाल हृदय जांच एवं निवारण कार्यक्रम (नन्हा सा दिल) को लेकर पहुंच रही है. कार्यक्रम 30 मई तक चलेगा. तीन दिनों में 1087 बच्चों की जांच (स्क्रीनिंग) की गयी. इसमें 17 बच्चों को जांच के लिए मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच भेजा गया है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मिथिलेश कुमार बताया कि कार्यक्रम के पहले दिन 511 बच्चों की स्क्रीनिंग की गयी. जिसमें चार बच्चों को बेहतर जांच के लिए मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच भेजा गया है. इसी तरह दूसरे दिन 21 मई को 307 बच्चों की जांच की गयी. इसमें पांच व 22 मई को 267 बच्चों की स्क्रीनिंग की गयी. जिसमें आठ बच्चों को जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. इस दौरान पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के क्षेत्र में पड़ने वाले सभी आंगनबाड़ी केंदों में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंचेगी.

यह कार्यक्रम पंचायत स्तर पर चलाया जायेगा

उन्होंने कार्यक्रम के औचित्य पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला. कार्यक्रम के प्रोजेक्ट मैनेजर गौरव दत्ता ने बताया कि यह कार्यक्रम राज्य सरकार, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, आरबीएसके, सीसीएल व श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल चारों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है. यह कार्यक्रम पंचायत स्तर पर चलाया जायेगा. इसमें शून्य से 18 वर्ष आयु के हृदय रोग के बच्चों का नि:शुल्क इलाज किया जायेगा. सभी का अलग अलग जिम्मेदारी है. सीसीएल द्वारा आर्थिक सहयोग किया जाता है. श्री सत्या साईं संजीवनी हॉस्पिटल द्वारा क्षेत्र में जाकर जांच की जाती है. उन्होंने बताया कि इसका देश में चार स्थानों रायपुर, हैदराबाद, मुंबई व हरियाणा में ब्रांच है. जांच के बाद जिन बच्चों में हृदय रोग पाया जायेगा. उसे चार ब्रांच में कहीं भी भेजा जायेगा. इसमें मरीज के साथ दो अभिभावकों जा सकेंगे. जिनका सभी तरह का खर्च संस्था उठायेगी. जिसमें मरीज व मरीज के साथ दो अभिभावकों को घर से ले जाने, खाने पीने व मरीज का इलाज के बाद घर तक पहुंचने का सभी तरह का खर्च संस्था द्वारा दिया जाता है. मौके पर डॉ स्वप्निल आर्यन, आयुष चिकित्सक डॉ रामाश्रय यादव व सोमनाथ चक्रधर, डॉ मंसूर अंसारी समेत अन्य कई लोग मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel