[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पलामू लोक अदालत में 106 मामले निबटाये गये, 12 लाख का मामला सेटल

लोक अदालत में 106 मामले निबटाये गये, 12 लाख का मामला सेटल

0
लोक अदालत में 106 मामले निबटाये गये, 12 लाख का मामला सेटल

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर झालसा के दिशा निर्देश व जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश श्रीराम शर्मा के निर्देश पर शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में लोक अदालत का आयोजन किया गया. लोक अदालत में सुलह समझौते के आधार पर 106 मामले का निस्तारण किया गया. जबकि 12 लाख 12 हजार का मामला सेटल हुआ. विधुत विभाग के 53, कोर्ट में लंबित 50 मामले ,बैंक के तीन मामले का लोक अदालत में 11 पीठों का गठन किया गया था. पीठ संख्या एक में पारिवारिक विवाद से संबंधित मामले का निस्तारण कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश संजीव कुमार दास व अधिवक्ता वीणा मिश्रा कर रहे थे. पीठ संख्या दो में सभी जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायालय के मामले का निस्तारण जिला व अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश षष्टम राजकुमार मिश्रा व अधिवक्ता अमिताभ चन्द सिंह कर रहे थे. संख्या तीन में विद्युत विभाग से संबंधित मामले का निस्तारण जिला व अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रथम अखिलेश कुमार व अधिवक्ता संतोष कुमार पांडेय, पीठ संख्या चार में विद्युत विभाग से संबंधित जिला व अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नवम के न्यायालय में लंबित विद्युत विभाग के मामले का निस्तारण जिला व अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नवम आभास कुमार व अधिवक्ता उत्तम कुमार, पीठ संख्या पांच में सभी तरह के आपराधिक वादों का निस्तारण एसीजेएम सुशीला सोरेंग व अधिवक्ता सतीश कुमार दुबे, पीठ संख्या छह में सिविल जज सीनियर डिवीजन के सभी कोर्ट के मामले का निस्तारण सिविल जज सीनियर डिवीजन सौरभ कुमार गौतम व अधिवक्ता कुमार शिवाजी सिंह, पीठ संख्या सात में चेक बाउंस से संबंधित मामले का निस्तारण रवि शंकर पांडेय जेएम व अधिवक्ता सुधा कुमारी कर रहे थे. जबकि सिविल जज जूनियर डिवीजन के सभी कोर्ट के मामले का निस्तारण सिविल जज जूनियर डिवीजन समीरा खान व अधिवक्ता वीर विक्रम वक्स राय कर रहे थे. पीठ संख्या नौ में चेक बाउंस से संबंधित लंबित मामले का निस्तारण रशिम चन्देल जेएम व अधिवक्ता सुप्रिया रंजन, पीठ संख्या 10 में प्री लिटिगेशन से संबंधित मामले का निस्तारण स्थाई लोक अदालत के प्रभारी अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार पाठक व सदस्य महिमा श्रीवास्तव, पीठ संख्या 12 में भूमि और राजस्व से संबंधित मामले का निस्तारण सदर एसडीएम सुलोचना मीना व अधिवक्ता कुमारी नीतू सिंह कर रही थी. एक हेल्प डेस्क बनाया गया था. जिसमें अधिवक्ता पुष्कर राज व पीएलबी अनुरेखा देवी को लोगों को मदद करने के लिए लगाया गया था. उक्त आशय की जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राकेश रंजन ने दी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel