[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पाकुड़ फाइलेरियारोधी दवा खिलाने को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक

फाइलेरियारोधी दवा खिलाने को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक

0
फाइलेरियारोधी दवा खिलाने को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक

प्रतिनिधि, पाकुड़ जिला को फाइलेरियामुक्त बनाने को लेकर स्वास्थ्य विभाग से अभियान जारी है. लोगों को फाइलेरिया से संबंधित जानकारी स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी जा रही है. फाइलेरियारोधी दवा खिलाने को लेकर जागरूक किया जा रहा है. गुरुवार को सदर प्रखंड के सीतापहाड़ी गांव में फाइलेरियारोधी दवा खाने को लेकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ केके सिंह ने लोगों को जागरूक किया. इस दौरान राशन डीलर, मौलाना, मौलवी समेत ग्रामीणों को फाइलेरिया रोग से बचाव से संबंधित की जानकारी दी गयी. दवा लेने का अनुरोध किया गया. मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर केके सिंह ने कहा कि दवा के सेवन से ही फाइलेरिया को मिटाया जा सकता है. शुरुआती तौर मैं यदि इसकी पहचान हो जाती है तो इसका इलाज किया जा सकता है. फाइलेरिया से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सामूहिक दवा सेवन अभियान के तहत डीइसी और अल्बेंडाजोल की दवाएं दी जा रही है. यह एक सुरक्षित और निःशुल्क उपाय है, जिससे बीमारी को रोका जा सकता है. बता दें कि फाइलेरिया से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सामूहिक दवा सेवन अभियान के तहत डीइसी और अल्बेंडाजोल की दवाएं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में दी जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel