प्रतिनिधि, हिरणपुर हिरणपुर में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दो बालू लदे ट्रैक्टर जब्त किए. दुल्मीडांगा चेक पोस्ट पर अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने वाहन जांच अभियान में ट्रैक्टर चालकों से वैध दस्तावेज मांगे, जो प्रस्तुत नहीं किए गए. दोनों ट्रैक्टर हिरणपुर थाना में रखे गए हैं. मामले की जानकारी खनन विभाग को भेजकर आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. अवैध खनन और बालू परिवहन पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है.