[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पाकुड़ दो बाइक की टक्कर में तीन युवकों की मौत, दो घायल

दो बाइक की टक्कर में तीन युवकों की मौत, दो घायल

0
दो बाइक की टक्कर में तीन युवकों की मौत, दो घायल

फरक्का. पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिला अंतर्गत रघुनाथगंज थाना क्षेत्र मिर्जापुर गांव के समीप मुख्य सड़क पर दो तेज रफ्तार बाइक की हुई सीधी टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गयी. वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. इनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है. स्थिति गंभीर बनी हुई है. मृतक में से एक युवक 12वीं कक्षा का छात्र है. घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गयी. हालांकि रघुनाथगंज की पुलिस मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया. लोग बताते हैं कि दोनों बाइक दुर्घटना के समय काफी तेज गति में थी. गांव के लोगों व परिजनों का कहना है कि दोनों मिर्जापुर गांव के ही रहने वाले थे. दोनों बाइक पर कुल पांच युवक सवार थे. किसी ने हेलमेट नहीं पहना था. इन लोगों ने हेलमेट पहना रहता तो शायद उनकी जान बच सकती थी. मृतक की पहचान संजीव मंडल (22) व भादू मंडल (21) के रूप में की गयी है. दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि शुभ मंडल (20) को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने के बाद इलाज के दौरान हो गयी.अन्य एक छात्र व दूसरा द्वितीय कक्षा की छात्रा घायल गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी और बाइक को जब्त कर लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel