[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पाकुड़ प्रावि हाथकाठी में चोरी, माइक्रोफोन व दस्तावेज ले गये चोर

प्रावि हाथकाठी में चोरी, माइक्रोफोन व दस्तावेज ले गये चोर

0
प्रावि हाथकाठी में चोरी, माइक्रोफोन व दस्तावेज ले गये चोर

प्रतिनिधि, हिरणपुर. प्राथमिक विद्यालय हाथकाठी हिंदी में चोरी की घटना सामने आई है. मामले को लेकर प्रधानाध्यापक दीपक कुमार साहा ने हिरणपुर थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. प्रधानाध्यापक ने आवेदन में बताया कि ग्रीष्मावकाश के कारण विद्यालय बंद है. उनकी ड्यूटी जनगणना कार्य में लगी हुई है. दस्तावेजी कार्य के लिए मंगलवार को जब वे विद्यालय पहुंचे तो देखा कि कार्यालय कक्ष का ताला टूटा हुआ था और खिड़की खुली हुई थी. कार्यालय के अंदर सामान बिखरा पड़ा था. उन्होंने बताया कि विद्यालय में उपयोग होने वाला माइक्रोफोन, कुछ महत्वपूर्ण रजिस्टर, जरूरी दस्तावेज और विद्यालय भवन के अन्य कमरों की चाभियां गायब थीं. घटना की सूचना मिलने के बाद एसआई रविशंकर भट्ट विद्यालय पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel