[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पाकुड़ चार दिवसीय चैती छठ आज से होगा शुरू, तैयारियां पूरी

चार दिवसीय चैती छठ आज से होगा शुरू, तैयारियां पूरी

0
चार दिवसीय चैती छठ आज से होगा शुरू, तैयारियां पूरी

प्रतिनिधि, पाकुड़. जिला मुख्यालय समेत सभी प्रखंड मुख्यालयों में चार दिवसीय चैती छठ 22 मार्च से नहाय-खाय के साथ शुरू हो रहा है. पहले दिन यानि रविवार को छठ व्रतियां नदी या तालाब में स्नान कर सात्विक भोजन ग्रहण करेंगी. व्रती भोजन में कद्दू की सब्जी, चने की दाल और अरवा चावल शामिल करेंगी, जिसे पूरी शुद्धता के साथ तैयार किया जायेगा. इसके बाद व्रती समेत परिवार के अन्य सदस्य प्रसाद ग्रहण करेंगे. पर्व के दूसरे दिन खरना मनाया जायेगा. इस दिन व्रती पूरे दिन निर्जला उपवास रखेंगीं और सूर्यास्त के बाद पूजा कर मिट्टी के चूल्हे पर आम की लकड़ी से गुड़ की खीर और घी लगी रोटी तैयार करेंगीं. इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होगा. तीसरे दिन संध्या अर्घ्य दिया जायेगा. व्रती बांस के सूप और दउरे में ठेकुआ, फल और अन्य प्रसाद सजाकर घाटों की ओर जाएंगीं. चौथे दिन सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पर्व का समापन होगा. पंडित विनोद कुमार ने बताया कि चैती छठ का समापन 25 मार्च को होगा. पर्व में श्रद्धालु भक्ति और पूर्ण आस्था के साथ व्रत का पालन करेंगे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel