[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पाकुड़ विद्यार्थी अपनी क्षमता के अनुसार करें करियर का चुनाव : राहुल

विद्यार्थी अपनी क्षमता के अनुसार करें करियर का चुनाव : राहुल

0
विद्यार्थी अपनी क्षमता के अनुसार करें करियर का चुनाव : राहुल

संवाददाता, पाकुड़. डीएवी पब्लिक स्कूल के सभा भवन में गुरुवार को जिला नियोजनालय की ओर से करियर काउंसेलिंग सह गाइडेंस पर कार्यशाला का आयोजन हुआ. इसमें कक्षा दशम, ग्यारहवीं व बारहवीं के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. कार्यशाला की शुरुआत जिला नियोजन अधिकारी राहुल कुमार व प्राचार्य डॉ विश्वदीप चक्रवर्ती ने संयुक्त रूप से किया. कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों में उत्कृष्टता के प्रति उत्साह और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ावा देना था. जिला नियोजन पदाधिकारी राहुल कुमार ने विद्यार्थियों को बताया कि करियर का चुनाव करते समय रुचि और क्षमता को प्राथमिकता दें. छात्रों को करियर की दिशा में सशक्त निर्णय लेने के लिए प्रेरित किया. प्राचार्य डॉ विश्वदीप चक्रवर्ती ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि करियर काउंसेलिंग से न केवल उनके करियर की दिशा स्पष्ट होती है, बल्कि उनमें आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता भी सुदृढ़ करता है. उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे अपने रुचि और कौशल के आधार पर सही करियर विकल्प चुनें. अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के सतत प्रयास करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel