[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पाकुड़ कार्यों में लायें तेजी, गर्मी से पहले जियापानी ग्रिड करें चालू : डीसी

कार्यों में लायें तेजी, गर्मी से पहले जियापानी ग्रिड करें चालू : डीसी

0
कार्यों में लायें तेजी, गर्मी से पहले जियापानी ग्रिड करें चालू : डीसी

विद्युत आपूर्ति व राजस्व संग्रह की समीक्षा, ऊर्जा मेला आयोजित करने का निर्देश सूर्य घर योजना से अधिक लोगों को जोड़ने पर उपायुक्त ने दिया जोर संवाददाता, पाकुड़ समाहरणालय भवन में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिले में विद्युत आपूर्ति, राजस्व संग्रह और विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. इसमें उपायुक्त ने राजस्व संग्रह में सुधार पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों को संग्रह दक्षता बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सभी उपभोक्ताओं को पारदर्शिता के साथ समय पर और सही बिलिंग सुनिश्चित की जाये, ताकि राजस्व प्राप्ति में वृद्धि हो सके. उपायुक्त ने बिजली सेवाओं, बिल भुगतान और सरकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से ऊर्जा मेला आयोजित करने का निर्देश दिया. साथ ही प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को जोड़ने तथा कनेक्शनों की संख्या में तेजी से वृद्धि करने को कहा. बैठक में जियापानी ग्रिड की स्थापना की प्रगति की भी समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्रीष्म ऋतु से पहले ग्रिड को चालू करने के लिए कार्यों में तेजी लायी जाये. इसके अलावा धरनीपहाड़ में पीएचडी विद्युतीकरण कार्य को शीघ्र पूरा करने तथा जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों को जल्द बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने नगर परिषद के साथ समन्वय स्थापित कर राजस्व संग्रह को सुदृढ़ बनाने और विभिन्न स्थानों पर स्थापित जल उपचार संयंत्रों को विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश भी दिया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel