[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पाकुड़ ग्रिड में लगेगा दूसरा ट्रांसफॉर्मर, आज से 20 दिनों तक जिले में मिलेगी आंशिक बिजली

ग्रिड में लगेगा दूसरा ट्रांसफॉर्मर, आज से 20 दिनों तक जिले में मिलेगी आंशिक बिजली

0
ग्रिड में लगेगा दूसरा ट्रांसफॉर्मर, आज से 20 दिनों तक जिले में मिलेगी आंशिक बिजली

प्रतिनिधि,पाकुड़. जिलेवासियों को एक बार फिर बिजली की समस्या का सामना करना पड़ेगा. बिजली कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पाकुड़ बल्लवपुर, दुबराजपुर, हिरणपुर, महेशपुर और अमड़ापाड़ा के निवासियों को अगले 20 दिनों तक आंशिक रूप से बिजली मिलेगी. विद्युत कनीय प्रबंधक संचरण अनुमंडल दिनेश दास ने पत्र जारी कर बताया है कि ग्रिड में दो ट्रांसफॉर्मर लगे हैं. इनमें से एक का काम पहले ही पूरा कर लिया गया है, जबकि दूसरे ट्रांसफॉर्मर का कार्य अब किया जाना है. तीन दिसंबर से शुरू होकर 20 दिनों तक चलने वाले इस मेंटेनेंस कार्य के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. पत्र में स्पष्ट किया गया है कि विभाग की ओर से 50 एमवीए ट्रांसफॉर्मर का बारी-बारी से ऑयल लिकेज की मरम्मत, अरेस्टर की जांच और ऑयल फिल्ट्रेशन का काम किया जायेगा. इस कारण प्रभावित क्षेत्रों में बिजली की उपलब्धता सीमित रहेगी. विभाग ने लोगों से सहयोग की अपील की है ताकि आवश्यक कार्य सुचारु रूप से पूरा किया जा सके और भविष्य में बिजली आपूर्ति अधिक स्थिर और सुरक्षित हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel