[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पाकुड़ विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

0
विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

पाकुड़. बीते दिनों जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद परिवार को लेकर जिलेभर में आक्रोश देखा जा रहा है. वहीं शुक्रवार को गांधी चौक विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल द्वारा मृतकों की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर दो मिनट मौन रखा गया. श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद थे. कई धार्मिक संगठन के साथ-साथ सामाजिक संगठन के लोगों ने भी बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज करवायी. इस दौरान पाकिस्तानी झंडे को जलाया गया. मौके पर उपस्थित लोगों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम के साथ-साथ पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए. भारत सरकार से मांग की गयी कि इस आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जाए. मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि आतंकवादी हमला देश पर हमला है और केंद्र सरकार इस पर तुरंत एक्शन ले और आतंकवादियों का समूल नाश करे. कार्यक्रम के बाद मौके पर उपस्थित जिला मंत्री अरविंद घोष ने कहा कि कि हमले को यदि देखा जाए तो यह पहली बार ऐसा हुआ है. आतंकवादियों ने धर्म पूछ कर सिर्फ हिंदुओं को ही निशाना बनाया है. यह एक तरह से धार्मिक हमला है और यह हमला विश्व हिंदू परिषद बर्दाश्त करने वाली नहीं है. केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. यदि केंद्र सरकार इस पर ठोस कार्रवाई नहीं करती है तो आने वाले दिनों में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे. मौके पर मौजूद बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक संदीप मंडल ने कहा कि यह हमला पूरी तरह से इस्लामिक जिहाद है और भारत सरकार को समय रहते इस पर काबू करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि बजरंग दल के कार्यकर्ता हर परिस्थिति के लिए तैयार हैं. भारत सरकार के साथ बजरंग दल के कार्यकर्ता किसी भी स्थिति में जाने को तैयार है. वहीं मौके पर मौजूद साहिबगंज के विभाग मंत्री अशोक वर्मा ने कहा कि यह एक सुनियोजित हमला था और जिस तरह हिंदुओं को निशाना बनाया गया है यहां बर्दाश्त करने योग्य नहीं है. विश्व हिंदू परिषद इस घटना की पुरजोर निंदा करती हैं.भारत सरकार से मांग करती है कि पाकिस्तान पर तुरंत एक्शन लिया जाए. मौके पर विश्व हिंदू परिषद के उदय सिंह, विशाल भगत, नवजोत प्रिंस, संघ के मृत्युंजय घोष, मुकेश कुमार, अमृतेश जायसवाल, विजय जायसवाल, प्रवीन जैन, प्रदीप जायसवाल, विजय सिन्हा, शांतनु नाथ दुबे, जयप्रकाश भगत, श्याम भगत समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel