[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पाकुड़ नप क्षेत्र में पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जायेगी पोलियो की दवा

नप क्षेत्र में पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जायेगी पोलियो की दवा

0
नप क्षेत्र में पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जायेगी पोलियो की दवा

शहर में 11,600 बच्चों को दवा पिलाने के लिए बनाये जायेंगे 68 बूथ संवाददाता, पाकुड़. जिले के नगर परिषद क्षेत्र में 12-14 अक्तूबर तक पल्स पोलियो अभियान चलाया जायेगा. अंतरराष्ट्रीय पल्स पोलियो एसएनआइडी कार्यक्रम को लेकर शनिवार को नगर परिषद सभागार में सिविल सर्जन डॉ सुरेंद्र मिश्रा ने अर्बन टास्क फोर्स के साथ बैठक की. बैठक में सिविल सर्जन की ओर से जानकारी दी गयी कि पाकुड़ शहरी क्षेत्र के शून्य से पांच वर्ष तक के कुल 11,600 बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाई जायेगी. इसके लिए शहर में 68 पोलियो बूथ स्थापित किए जाएंगे, ताकि किसी भी बच्चे को दवा से वंचित न रहना पड़े. कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार हेतु सहिया द्वारा घर-घर जाकर जागरुकता अभियान चलाया जायेगा. नगर परिषद क्षेत्र में संचालित कूड़ा गाड़ी के माध्यम से भी आमजन तक संदेश पहुंचाया जायेगा. इस अभियान के तहत लक्ष्य रखा गया है कि पहले ही दिन बूथ पर 90 प्रतिशत बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाय. बैठक के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि पोलियो उन्मूलन के लक्ष्य की दिशा में सभी विभाग पूर्ण निष्ठा से कार्य करें, ताकि जिले के एक भी बच्चे को पोलियो की दवा से वंचित न रहना पड़े. बैठक में डॉ केके सिंह, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी, विनोद कुमार वर्मा, जिला शहरी स्वास्थ्य प्रबंधक, मृत्युंजय पांडे, नगर प्रबंधक, पोलियो कार्यक्रम के सुपरवाइज़र, जीएनएम, एएनएम, शहरी सहिया एवं एमपीडब्ल्यू आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel