[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पाकुड़ पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को किया जागरूक

पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को किया जागरूक

0
पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को किया जागरूक

महेशपुर. थाना प्रभारी सन्नी सुप्रभात ने रविवार को भगत सिंह चौक, आंबेडकर चौक सहित कई चौक चौराहों में सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरुक किया. वही थाना प्रभारी ने वाहन चालकों एवं स्थानीय लोगों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी दी. कहा कि यातायात नियमों का पालन एवं सड़क सुरक्षा सब की व्यक्तिगत जिम्मेवारी है. उन्होंने बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले वाहन चालकों को बिना हेलमेट गाड़ी न चलाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने, ट्रिपल लोड वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग ना करने, 18 वर्ष से कम के व्यक्ति वाहन न चलाने का आग्रह किया. कहा कि ट्रैफिक रूल्स का पालन करने से 80 फीसदी तक सड़क दुर्घटनाएं रोकी जा सकती है. कहा कि सड़क पर चलने वाले सभी लोग यदि यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें तो सड़क दुर्घटनाएं शून्य हो जायेगी. मौके पर एसआई दिनेश प्रसाद सिंह, केला उरांव, एएसआइ बिपिन कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel