[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पाकुड़ जन-समाधान दिवस पर लोगों की सुनी गयी समस्याएं

जन-समाधान दिवस पर लोगों की सुनी गयी समस्याएं

0
जन-समाधान दिवस पर लोगों की सुनी गयी समस्याएं

संवाददाता, पाकुड़. समाहरणालय में मंगलवार को जन समाधान दिवस का आयोजन किया गया. अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन ने आमजन की समस्याओं और शिकायतों पर सुनवाई की. विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों ने अपनी मांगों और समस्याओं से संबंधित आवेदन सौंपे. इसमें प्रमुख रूप से मनरेगा भर्ती में एइ, जेइ, बीपीओ एवं एसी पदों की परीक्षा तिथि शीघ्र प्रकाशित कर आयोजित कराने, पाकुड़ शहर के वृंदावन मार्केट से तातीपाड़ा तक सड़क निर्माण शुरू कराने, सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण हटाने, आंगनबाड़ी सेविका को नियुक्ति-पत्र निर्गत करने, पाकुड़िया प्रखंड की बासेतकुंडी पंचायत में सखी भवन निर्माण में कथित अनियमितता की जांच कराने तथा दिव्यांगों को बैटरी चालित ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए. अपर समाहर्ता ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक जांच कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जाए, ताकि लोगों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ मिल सके.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel