[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पाकुड़ आंधी व बारिश से पाकुड़ में 10 घर क्षतिग्रस्त, गिरे कई पोल, घंटों बिजली रही गुल

आंधी व बारिश से पाकुड़ में 10 घर क्षतिग्रस्त, गिरे कई पोल, घंटों बिजली रही गुल

0
आंधी व बारिश से पाकुड़ में 10 घर क्षतिग्रस्त, गिरे कई पोल, घंटों बिजली रही गुल

तेज आंधी-पानी ने शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचाया व्यापक नुकसान प्रतिनिधि, पाकुड़. पाकुड़ शहर व ग्रामीण इलाकों में गुरुवार दोपहर बाद आए तेज आंधी-तूफान, बारिश और ओलावृष्टि ने व्यापक नुकसान पहुंचाया. कई घर क्षतिग्रस्त हो गये, बिजली के पोल धराशायी हो गए और घंटों तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही. प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेकर नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है. शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया. मालपहाड़ी थाना क्षेत्र के नवीनगर समेत विभिन्न इलाकों में करीब 8 से 10 घर क्षतिग्रस्त होने की सूचना है. कई परिवारों को अस्थायी रूप से दूसरे स्थानों पर शरण लेना पड़ा. अंचलाधिकारी कुमार अरविंद बेदिया ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया. बिजली के 10 पोल गिरे, आपूर्ति ठप आंधी का सबसे अधिक असर विद्युत व्यवस्था पर पड़ा. बिजली विभाग के अनुसार मालपहाड़ी रोड में 8 से 10 बिजली के पोल गिर जाने से कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई. विभाग की टीम पोल और तारों की मरम्मत में जुटी रही. खबर लिखे जाने तक कई इलाकों में बिजली बहाल नहीं हो सकी थी. बड़ी अलीगंज में टला बड़ा हादसा शहर के बड़ी अलीगंज में तेज हवाओं के कारण एक पुराने बरगद के पेड़ की बड़ी टहनी टूटकर सड़क से गुजर रही गैस सिलिंडर लदी गाड़ी पर गिर गयी. घटना में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक और उपचालक बाल-बाल बच गए. टहनी गिरने से कुछ समय तक सड़क पर आवागमन बाधित रहा. सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और वन विभाग को इसकी जानकारी दी. जलजमाव से बढ़ी परेशानी बारिश के बाद शहर के कई निचले इलाकों और सड़कों पर जलजमाव हो गया. इससे राहगीरों के साथ-साथ दोपहिया और तिपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. कई स्थानों पर लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ा. आपदा राहत का मिलेगा लाभ अंचलाधिकारी कुमार अरविंद बेदिया ने बताया कि आंधी और बारिश से कई परिवारों को नुकसान पहुंचा है. प्रभावित परिवारों से आवेदन मांगा गया है. जांच के बाद पात्र लोगों को आपदा राहत कोष से सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel