[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पाकुड़ पाकुड़ में दर्दनाक घटना, सियार के हमले में दो महीने के बच्चे की मौत 

पाकुड़ में दर्दनाक घटना, सियार के हमले में दो महीने के बच्चे की मौत 

0
पाकुड़ में दर्दनाक घटना, सियार के हमले में दो महीने के बच्चे की मौत 
सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

पाकुड़ से राघव मिश्रा की रिपोर्ट 

Pakur News: पाकुड़ जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत तारानगर पंचायत के लखी नारायणपुर गांव में शुक्रवार देर रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. लखी नारायणपुर गांव में बीती रात सियार ने सो रहे मासूम दो बच्चे पर हमला कर दिया है. जिसमें दो माह के एक नवजात व 3 वर्षीय एक बच्ची यासमीन खातून शामिल है. 

एक की मौत 

सियार के हमले से नवजात की मौके पर मौत हो गई है. वहीं दूसरा 3 वर्षीय बच्ची का इलाज स्थानीय अस्पताल सोना जोड़ी में किया जा रहा है.  घटना के बाद पूरा गांव में दहशत का  का माहौल फैला हुआ है.

बच्चे के रोने की आवाज सुनकर परिजन जागे

जानकारी के मुताबिक रामचंद्रपुर निवासी मुसफेरा बीबी पति समरूल शेख अपने बच्चों के साथ मायके लखी नारायणपुर आई थी. पूरा परिवार सो रहा था इस दौरान सियार घर में घुस गया और दो  मासूम बच्चे को अपना शिकार बना लिया. बताया जा रहा है कि जानवर ने बच्चों को पूरी तरह नोच डाला जिससे नवजात की मौके परी मौत हो गई. वहीं सियार ने दूसरे बच्चे को भी अपने चपेट में ले लिया. बच्चा रोने की आवाज सुनकर परिजन जागे. परिवार के लोगों का शोर मचाने पर सियार भाग निकला.

पुलिस को मिली घटना की जानकारी 

मुफस्सिल थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. एक बच्चे को सियार ने खा लिया है वहीं दूसरे का इलाज सोना जोड़ी सदर अस्पताल में जारी है. 

इसे भी पढ़ें: ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में बोले प्रभात खबर के प्रधान संपादक अंकित शुक्ला – संवाद का तरीका ही निर्णायक

इसे भी पढ़ें: पलामू में अपराधियों के हौसले बुलंद: रेहला में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर

Previous article क्या 100 करोड़ के बजट में बनी है राजा शिवाजी? रितेश देशमुख ने खोला राज
Next article BHAGALPUR, सुलतानगंज गोलीकांड, घटना में अब तक पांच की हो चुकी है गिरफ्तारी,सुरक्षा चाक चौबंद
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel