[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पाकुड़ स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: उपायुक्त

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: उपायुक्त

0
स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: उपायुक्त

शत-प्रतिशत मातृ पंजीकरण और टीकाकरण पर जोर, समीक्षा बैठक में निर्देश नगर प्रतिनिधि, पाकुड़ उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति के अंतर्गत विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पूर्ण टीकाकरण, कुष्ठ रोग, एनसीडी, दूरस्थ परामर्श, राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम, एनक्यूएएस तथा आयुष्मान भारत योजना की प्रगति की समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने सभी प्रखंडों को शत-प्रतिशत मातृ पंजीकरण सुनिश्चित करने तथा संस्थागत प्रसव बढ़ाने का निर्देश दिया. उन्होंने पूर्ण टीकाकरण कार्यक्रम को शिविर मोड में संचालित कर लक्ष्य हासिल करने और यू-विन पोर्टल पर सभी आंकड़ों का अद्यतन सुनिश्चित करने को कहा. आयुष्मान भारत योजना के तहत बेहतर क्रियान्वयन पर जोर देते हुए उन्होंने स्वास्थ्य संस्थानों को अधिकतम लाभ दिलाने के निर्देश दिया. कुष्ठ रोग उन्मूलन के लिए रोगी खोज अभियान की अवधि बढ़ाने तथा संदिग्ध मरीजों की पहचान तेज करने को कहा गया. दूरस्थ परामर्श सेवाओं के विस्तार पर बल दिया गया. उपायुक्त ने राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के तहत स्वास्थ्य केंद्रों के जल्द प्रमाणन की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिया. तंबाकू नियंत्रण के तहत स्कूल-कॉलेजों के आसपास जांच अभियान चलाकर उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश भी दिया. उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी और नियमित मॉनिटरिंग व समन्वय से सेवाओं को सुदृढ़ बनाया जायेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel