[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पाकुड़ ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

0
ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

पाकुड़.

ट्रेन की चपेट में आने से 51 वर्षीय व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है. घटना मंगलवार देर रात की बतायी जा रही है. मृतक की पहचान लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के महोलबोना निवासी मेसा पहाड़िया के रूप में की गयी है. मृतक के पुत्र काली पहाड़िया ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे वर्धमान काम करने के लिए घर से मां और पिताजी निकले थे. घटना की जानकारी मां ने देर रात दी. मां ने बताया कि वर्धमान जाने के लिए बहुत सारे मजदूर प्लेटफार्म नंबर-दो पर सो रहे थे. पिता शौच के लिए उठे और ट्रेन की चपेट में आ गये. इधर, मामले को लेकर जीआरपी प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि प्लेटफार्म नंबर-2 के पोल संख्या 151/18 के पास एक व्यक्ति के गिरने की सूचना स्टेशन प्रबंधक के मेमो से मिली थी. सूचना के आलोक में जाकर देखा तो एक व्यक्ति पड़ा हुआ था. मृतक की पत्नी भी साथ में थी. पत्नी ने बताया कि यह शौच के लिए उठा था. ट्रेन की चपेट में आने से इसकी मौत हो गयी है. आसपास पता लगाया गया तो सरायघाट एक्सप्रेस से घटना घटने की जानकारी प्राप्त हुई. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनाजोड़ी सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel