[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पाकुड़ गोड्डा ने मुरारोई को पांच विकेट से हराया, अमित बने मैन ऑफ द मैच

गोड्डा ने मुरारोई को पांच विकेट से हराया, अमित बने मैन ऑफ द मैच

0
गोड्डा ने मुरारोई को पांच विकेट से हराया, अमित बने मैन ऑफ द मैच

प्रतिनिधि, हिरणपुर. स्थानीय फुटबॉल मैदान में आयोजित जेएमएम चैंपियंस ट्रॉफी के तीसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सोमवार को गोड्डा की टीम ने मुरारोई को 5 विकेट से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुरारोई की टीम 15.1 ओवर में 10 विकेट खोकर मात्र 140 रन ही बना सकी. मुरारोई की पारी को गोड्डा के गेंदबाजों ने अनुशासित गेंदबाजी के जरिए जल्दी समेट दिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोड्डा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 ओवर में 5 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली. गोड्डा की ओर से अमित मंडल ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार झामुमो के जिला संगठन सचिव मुसलोद्दीन के हाथों दिया गया. मैच के सफल आयोजन में अध्यक्ष विकास रविदास सहित कुंदन, जितेंद्र, श्याम, सोनू, करमचंद, नाजीर, राहुल समेत अन्य सदस्यों की अहम भूमिका रही. दर्शकों ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel