[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पाकुड़ Pakur News: किराना दुकान में लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर खाक

Pakur News: किराना दुकान में लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर खाक

0
Pakur News: किराना दुकान में लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर खाक

प्रतिनिधि, हिरणपुर हिरणपुर फुटबॉल मैदान के समीप हटिया स्थित किराना दुकान में मंगलवार रात को आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर स्वाहा हो गयी. घटना को लेकर हिरणपुर सीओ मनोज कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की. स्थानीय लोगों द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया गया, परंतु आग पर काबू नहीं पाया जा सका. इसके बाद दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया. मिली जानकारी के अनुसार हिरणपुर हटिया में स्थित पवन साह के किराना दुकान में रात करीब साढ़े नौ बजे आग लग गयी. आसपास के लोगों द्वारा आग बुझाने का काफी प्रयास किया गया. पर आग की लपटें तेज़ होने के कारण आग पर काबू नहीं पाया गया. इसके बाद अग्निशामक वाहन को इसकी जानकारी दी गयी. करीब आधे घंटे बाद दमकल द्वारा आग पर काबू पाया गया. तब तक दुकान का सभी सामान जलकर राख हो चुका था. बताया जा रहा कि कुछ बंजारे दुकान के समीप अलाव जलाकर बैठ गये थे. इस कारण अगलगी की घटना हुई है. हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है. पीड़ित दुकानदार के अनुसार अगलगी की घटना में करीब एक लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel