[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पाकुड़ किसानों को वैकल्पिक खेती अपनाने की दी गयी सलाह

किसानों को वैकल्पिक खेती अपनाने की दी गयी सलाह

0
किसानों को वैकल्पिक खेती अपनाने की दी गयी सलाह

प्रतिनिधि, हिरणपुर. घाघरजानी स्थित प्रखंड सभागार में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की ओर से प्रखंड स्तरीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन किया गया. अध्यक्षता बीडीओ दिलीप टुडू ने की. कार्यशाला में किसानों को खरीफ मौसम के अनुरूप खेती करने, पशुपालन और वैकल्पिक कृषि पद्धतियों को अपनाने की सलाह दी गयी. कार्यशाला में किसानों को फसलों के उचित चयन, कम वर्षा की स्थिति में खेती के विकल्प और आर्थिक रूप से मजबूत बने रहने के उपायों के बारे में विस्तार से दी गयी. सीओ ने किसानों को श्रीविधि से खेती के फायदे बताए. साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत निबंधन नहीं करा पाने वाले अथवा लाभ से वंचित किसानों को मार्गदर्शन दिया गया. बीडीओ दिलीप टुडू ने मौसम विभाग द्वारा एल नीनो प्रभाव के कारण वर्षा में कमी की संभावना को देखते हुए किसानों को कम अवधि वाली फसलों का चयन करने और वैकल्पिक खेती अपनाने की सलाह दी. बीएचओ ने बकरी पालन, गाय पालन, टीकाकरण और विभागीय योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पशुओं के उपचार के लिए टोल फ्री नंबर 1962 पर कॉल कर चिकित्सा सहायता प्राप्त की जा सकती है. वहीं बीएओ कल्पना कुमारी ने किसानों को फसल बीमा कराने, किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करने तथा “पर ड्रॉप मोर क्रॉप ” योजना के तहत ड्रिप इरिगेशन सिस्टम का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया. मौके पर बीपीओ ट्विंकल चौधरी सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel